रायपुर। एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संक्षिप्त कार्यक्रम कल 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। मतदान केन्द्रों में 12 एवं 13 अगस्त और 19 एवं 20 अगस्त को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील भी की है।
जिले में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर आवेदन दिया जा सकेगा। मतदाता सूची में नाम, स्थान, पता आदि गलत होने पर सुधार कराया जा सकेगा। मृत या ट्रांसफर हो गये मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का काम भी इस दौरान होगा। नये फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र बनवाने, आधार नम्बर से मतदाता परिचय पत्र को लिंक कराने और दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वंय को चिन्हांकित कराने के काम भी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जाएंगे। नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकेंगे।
आधार नम्बर से मतदाता पहचान पत्र लिंक कराने के लिए फार्म-6 बी, मृत या ट्रांसफर हो गये मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता आदि संशोधन कराने, ट्रांसफर एवं डूप्लीकेट ईपिक प्राप्त करने के लिए फार्म-8 में आवेदन लिए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की वेब साइट www.voters.eci.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है। वोटर हेल्प लाईन एप्प और वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...