Google Analytics Meta Pixel किराए पर डेबिट कार्ड लाकर करते थे ठगी: एसबीआई के एटीएम से 3 माह में पार किए सवा करोड़ - Ekhabri.com

किराए पर डेबिट कार्ड लाकर करते थे ठगी: एसबीआई के एटीएम से 3 माह में पार किए सवा करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जगदलपुर पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक से ही ठगी कर ली। शातिर बदमाशों ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया से 3 माह में 1.06 करोड़ रुपए से ज्यादा पार कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वहीं के रहने वाले हैं। इनमें से एक एमबीए छात्र है और वहीं मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 एटीएम कार्ड, पासबुक, 3 चेकबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, 5 मोबाइल, 2 लाख रुपए और अन्य सामान बरामद किया है।
एटीएम से रुपए निकलते नहीं थे, और हर बार कम हो जाते
दरअसल, केरला होटल और कोठारी मार्केट के पास स्थित एसबीआई के के एटीएम से 3 माह में 1,08,62,000 रुपए गायब थे। खास बात यह थी कि ट्रांजेक्शन किया गया, लेकिन बिना रुपए निकले ही कम हो जाते थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खातों का मिलान किया। साइबर सेल की मदद से पुलिस यूपी के जौनपुर तक पहुंच गई और वहां से अनुराग यादव और जनार्दन यादव को धर दबोचा।
11 अलग-अलग बैंक के डेबिट कार्ड किए इस्तेमाल
परिचित और रिश्तेदारों से उनके डेबिट कार्ड 4-5 हजार रुपए किराए पर लाते थे। रुपए के ट्रांजेक्शन के बाद उनके खाते से विड्रॉल कर लेते। आरोपियों ने एटीएमसे रुपए निकालने के लिए एक्सिस, आईडीएफसी , कोटक महिंद्रा बैंक, डीबीएस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पीएनबी, यस बैंक, यूनियन व ड्यूच बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने उनके पास से 3 एटीएम कार्ड, पासबुक, 3 चेकबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, 5 मोबाइल, 2 लाख रुपए और अन्य सामान बरामद किया है।
इस तरह करते ठगी : रकम निकलने के बाद एक नोट फंसा देते
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी एटीएम से रुपए निकालने के बाद एक नोट छोड़ देते थे। थोड़ी देर बाद मशीन उसे नोट को कैश वेनिटि में वापस ले लेती थी। इसके बाद ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो जाता। इससे अंदर का मेकेनिज्म एटीएम से निकली रकम को नहीं जोड़ता था। फिर इसी को आधार बनाकर आरोपी पूरे रुपए का क्लेम बैंक से करते थे। जिसे उनके खाते में क्रेडिट कर दिया जाता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...