रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया तो विराट कोहली और वाइफ अनुष्का शर्मा अपने जज़्बातों को काबू नहीं कर सकीं। दोनों ही के आंखों से आंसू छलक आए। हालांकि यह खुशी के आंसू थे। कोहली और अनुष्का का इमोशनल मोमेंट कैमरा में कैप्चर हो गया, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आरसीबी की जीत के बाद आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें पहले विराट कोहली का एग्रेशन दिखाई दिया और फिर उनका इमोशनल मोमेंट नज़र आया। कोहली ने कैप उतारकर जीत को सेलिब्रेट किया और इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इससे पहले स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा को दिखाया गया और वह भी जीत की खुशी में अपने जज़्बातों को काबू नहीं कर सकीं। अनुष्का ने दोनों हाथ हवा में उठाकर जीत को सेलिब्रेट किया। इस दौरान वह बेहद ही इमोशनल नज़र आईं।
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग के लिए उतरी बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 218/5 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन स्कोर किए। इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी कर अहम योगदान दिया, जिसमें किंग कोहली के 47 रन शामिल रहे। कोहली ने 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 191/7 रनों तक ही पहुंच सकी। बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 18 रनों से जीत हासिल करनी थी, लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाज़ों ने शानदार बॉलिंग की बदौलत टीम को 27 रनों से विजयी बना दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...