मैन आफ द मैच जोस बटलर के शतक के दम पर राजस्थान रायल्स ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई, जहां इसी मैदान पर उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा।
प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकाय की शानदार गेंदबाजी के आगे आरसीबी 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसकी ओर से रजत पाटीदार ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 58 रन बनाए। राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकाय ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में राजस्थान ने 18.1 ओवर में तीन विकेट 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज बटलर ने 59 गेंद में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। यह उनका इस सत्र में चौथा शतक है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी जायसवाल (21) ने पहले ही ओवर में मुहम्मद सिराज पर दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन बटोरकर तेज शुरुआत दिलाई। बटलर ने तीसरे ओवर में सिराज पर दो चौके और एक छक्का और फिर शाहबाज अहमद पर दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, छठे ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल को हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। जायसवाल ने पहले विकेट के लिए बटलर के साथ 31 गेंदों पर 61 रन जोड़े। बटलर ने ताबड़तोड़ रन जुटाते हुए 23 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्हें जीवनदान भी मिला, जब हर्षल पटेल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक कैच लपकने से चूक गए। राजस्थान के 100 रन 9.1 ओवर में पूरे हुए।
12वें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने कप्तान संजू सैमसन (23) को पवेलियन भेजकर बटलर के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी तोड़ी। राजस्थान को अंतिम पांच ओवर में 32 रन की जरूरत थी। बटलर अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे तभी देवदत्त पडीक्कल (9) को जोश हेजलवुड ने चलता कर दिया। हालांकि, इसके बाद बटलर ने अपना शतक पूरा किया और राजस्थान को जीत भी दिला दी। इससे पहले राजस्थान ने टास जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। विराट कोहली (7) ने पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखाए। हालांकि, प्रसिद्ध ने अगले ओवर में ही कोहली को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर की पहली गेंद पर पाटीदार ने प्रसिद्ध पर चौके के साथ अपना खाता खोला। डुप्लेसिस ने ओबेड मैकाय पर एक रन लेकर आरसीबी के 6.4 ओवर में 50 रन पूरे किए। 11वें ओवर में मैकाय ने डुप्लेसिस का विकेट लेकर पाटीदार के साथ उनकी 70 रन की साझेदारी का अंत किया। 14वें ओवर में बोल्ट ने ग्लेन मैक्सवेल का चलता किया। पाटीदार ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर चहल पर छक्का जड़कर अर्धश्ातक पूरा किया। हालांकि अगले ओवर में वह अश्विन पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर चलते बने। 18वें ओवर में मैकाय ने महिपाल लोमरोर को पवेलियन भेजा। अगले ओवर में प्रसिद्ध ने लगातार गेंदों पर दिनेश कार्तिक और वानिंदु हसरंगा को चलता किया। अंतिम ओवर में मैकाय ने हर्षल को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...