Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान से मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार:कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- अब रिस्क लेकर नहीं खेलूंगा - Ekhabri.com

पाकिस्तान से मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार:कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- अब रिस्क लेकर नहीं खेलूंगा

केंडी-भारतीय टीम एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ का सामना करने के लिए होमवर्क पूरा कर मैदान में उतरने वाले हैं। ये बातें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को होने वाले महामुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।36 साल के भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी टीम की तारीफ करते हुए कहा है कि कुछ साल से वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। बात चाहे पिछले एशिया कप की हो या फिर टी-20 वर्ल्ड कप की दोनों में बाबर आजम की टीम ने दमदार खेल दिखाया है। वनडे में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई टीम ऐसे ही नंबर-1 नहीं बनती है। इसके पीछे काफी मेहनत होती है। मुझे भरोसा है कि उन्होंने भी काफी मेहनत की है।रोहित शर्मा ने एशिया कप को वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस जैसा बताया। रोहित ने कहा कि एशिया कप में यह बहुत बड़ा मुकाबला है। एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से ट्रेनिंग कैंप अहम रहा। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप फिटनेस टेस्ट है। प्लेइंग-11 के सवाल पर रोहित शर्मा कहते हैं कि हमारे पास हर तरह का कॉम्बिनेशन है और प्लेइंग-11 चुनने में काफी परेशानी होने वाली है। प्लेइंग 11 चुनने में परेशानी होना एक अच्छे संकेत हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजी के सवाल पर रोहित कहते हैं कि पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट अच्छी है। हारिस, नसीम और शाहीन अच्छा कर रहे हैं। उनके पास बेशक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन हमारे पास उन्हें खेलने का अनुभव है। हम जानते हैं कि वे किस क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे। हमारे पास भी काफी अनुभवी बैटर्स हैं। उन्हें खेलने के लिए हमने होम वर्क किया है। अनुभव के हिसाब से खेलेंगे। पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों का अनुभव काम आएगा।अपनी बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा कि इतने साल से खेल रहा हूं। इतना तो पता है कि कब, कहां और कैसे खेलना है। मैंने पिछले दो सालों में काफी अलग तरह का क्रिकेट खेला है। इस बार देखूंगा कि टीम की क्या जरूरत है। अब तक मैं रिस्क लेकर खेल रहा था, अब कोशिश करूंगा कि यदि लय में आ जाऊं तो पारी को बड़ा कर सकूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *