Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश से तेंदूपत्ता की तस्करी, छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश से तेंदूपत्ता की तस्करी, छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर-जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से मध्य प्रदेश का हरा सोना कहे जाने वाला तेंदूपत्ता छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों से माफिया मध्य प्रदेश से तेंदूपत्ता को 350 रूपये प्रति गड्डी लेकर छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के कार्ड में 10 हजार से 20 हजार गड्डी की एंट्री कर दी जा रही है। इसे वन विभाग की लापरवाही कहें या मिलीभगत? मगर, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर और कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई फड़ों में तेंदूपत्ता की तस्करी की जा रही है। अगर एक-एक कार्ड की जांच हो तो कई बड़े खुलासे हो सकते है। एक दिन में 10 हजार से ज्यादा तेंदूपत्ता के गड्डी कोई एक परिवार कैसे तोड़ सकता है। जनकपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी चंद्रकेश्वर सिंह का कहना है कि हम लोगों ने रात्रि गश्त किया है, और पूरी कोशिश है कि मध्य प्रदेश से तेंदूपत्ता यहां नहीं आ पाए। कई क्षेत्रों में बैरियर भी लगाए गए हैं।

 

 

 

सूत्र बताते हैं कि वनमंडल मनेन्द्रगढ अंतर्गत परिक्षेत्र जनकपुर और कुंवारपुर में तेंदूपत्ता में बड़ा गड़बड़झाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से तेंदूपत्ता की पत्तियों को छत्तीसगढ़ के फड़ों में आसानी से खपाया जा रहा है। इनमें बड़वाही यहां दो फड़ है। इसके अलावा महदौली, माड़ीसरई, घुघरी, हरचौका, पटेराटोला, हरदी, दंदरी, कोटा, पिपरहा, हर्रहा, गिजोहर, लवाही, पनखोड़ा फड़ों में रोजाना 30 से 40 हजार तेंदूपत्ता की गड्डी मध्य प्रदेश से लाकर खपाई जा रही है। छत्तीसगढ़ का यह क्षेत्र मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सीमा से लगा है। सीधी क्षेत्र से आने वाला तेंदूपत्ता का खेल रात 12 बजे के बाद शुरू होता है। इसमें शामिल माफिया गर्मी का पूरा फायदा उठा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगलों से छत्तीसगढ़ पहुंचने के कई रास्ते हैं, जिनसे आसानी से पहुंचा जा सकता है। छोटे नदी नालों में पानी कम हो गया है। लिहाजा, बाइक में तेंदूपत्ता बांध कर नदी पार कर यहां लेकर आ रहे हैं। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक यह खेल जारी रहता है। इस खेल में फड़ में किसको कितनी गड्डी दी जानी है, इसकी पूरी सेंटिंग पहले से की जा चुकी होती है। रातों-रात लाकर तय घरों में तेंदूपत्ता की गड्डियों वितरित कर दी जाती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ संसद भवन में मुख्यमंत्री की मुलाकात

 

 

 

गुरूघासीदास नेशनल पार्क में तेंदूपत्ता तोडने पर प्रतिबंध है। यहां ग्रामीणों को राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाती है। बावजूद इसके यहां ग्रामीण बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता तोड़ते हैं और पत्तों को जनकपुर कुंवारपुर परिक्षेत्र के सीमा पर स्थित तेंदूपत्ता फड़ों में जाकर बेच देते हैं। वहीं, सीधी जिले में स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में स्थानीय लोगों को तेंदूपत्ता तोडने की अनुमति दी गई है और वहां दर कम होने के कारण वहां का पत्ता छत्तीसगढ़ आ रहा है। इसे लेकर वन विभाग किसी भी तरह रोक लगाने की कोशिश नहीं कर पाता है। दोनों नेशनल पार्क से काफी मात्रा में तेंदूपत्ता आ रहा है।

 

 

गौर हो कि मध्य प्रदेश में 4000 तो छत्तीसगढ़ में 5500 मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता की दर 4000 रू मानक बोरा है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकार ने 5500 मानक बोरा दिए जाने की घोषणा की है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से तेंदूपत्ता लाकर छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है। इसमें तेंदूपत्ता माफिया सक्रिय हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *