Google Analytics Meta Pixel बड़ा हादसा टला, रायपुर से जगदलपुर जा रहा ट्रक दुकान में जा घुसा - Ekhabri.com

बड़ा हादसा टला, रायपुर से जगदलपुर जा रहा ट्रक दुकान में जा घुसा

रायपुर/धमतरी। धमतरी जिले में आज एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक घड़ी चौक के पास महेश क्लाथ स्टोर में जा घुसा, जिससे ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दुकान को काफी नुकसान हुआ है। जबकि ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात ट्रक क्रमांक सीजी १७ एच २८८१ रायपुर की ओर से जगदलपुर जा रहा था तभी मकई चौक के पास अनियंत्रित होकर महेश क्लॉथ में जा घुसा। ट्रक में बैठे ड्राइवर कंडक्टर को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल अभी ट्रक को हटा कर आवागमन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में कच्चा लोहा भरा हुआ है सवाल यह है कि रायपुर से जगदलपुर की ओर कच्चा लोहा कैसे जा रहा था अमूमन जगदलपुर से रायपुर कच्चा लोहा जाता है।
-घोषणा के बाद काम की शुरूआत, लेकिन अधड़ में लटका
गौरतलब है कि बाईपास की मांग धमतरी में बरसों से की जा रही थी। घोषणा होने के बाद काम की शुरुआत भी हुई लेकिन अब तक पूरा नहीं होने से भारी वाहन शहर के बीच से गुजर रहे हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मकई चौक मोड में जगह कम होने की वजह से कई बार बड़ा हादसा होते बचा था पिछले कुछ महीनों पहले ऐसे ही एक ट्रक ने कपड़ा दुकान के सामने बिजली पोल को टक्कर मारी थी। यदि जल्दी बाईपास बनकर तैयार नहीं हुआ तो ऐसे बड़े हादसे होते रहेंगे।
-दुकानदार को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान
महेश क्लॉथ के संचालक महेश जसूजा ने बताया कि ट्रक के दुकान में घुसने से सामने का चबूतरा और फर्नीचर टूट गए हैं। जिससे उन्हें लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। गाड़ी तेज रफ्तार में रही होगी तभी यह हादसा हुआ है। जब कई घंटों बाद मौके पर यातायात पुलिस पहुंची। तब जाकर लोगों को लंबे जाम से राहत मिली।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...