छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की घटना राज्य की खुफिया तंत्र और इंटेलिजेंस पर सवाल खड़े कर रही है। इन एजेसियों को न तो राज्य और न ही जिले के खुफिया तंत्र को ब़डे आंदोलन का पता चल सका। हजारों की भीड़ एसपी- कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच जाती हैं और पुलिस को भनक नहीं लग पाती। इस आंदोलन की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। आरंग से भाजपा विधायक ने भी यह अंदेशा जताया है कि हिंसा की इस घटना के पीछे भीड़-तंत्र में असामाजिक तत्वों की सुनियोजित साजिश हो सकती है। वहीं यह पहला मौका नहीं है, जब बलौदाबाजार एसएसपी सदानंद कुमार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले नारायणपुर में मतांतरण विवाद को संभालने में भी नाकाम रहे थे।
पिछले साल जनवरी 2023 को नारायणपुर में मतांतरण विवाद में पत्थरबाजी और लाठी डंडे चले थे, जिसमें तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार खुद घायल हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्तर आइजी सुंदरराज पी. मौके पर पहुंचे थे। बलौदाबाजार की घटना के बाद इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी मामले पर पूछताछ की जाएगी।
बलौदाबाजार के बस स्टैंड के पास भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे एकलव्य साहू, उनका कामकाज देखने वाले निलेश सिंह और वाहन चालक त्रिगट भोई से भी मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी कुछ युवकों ने मारपीट की है।
विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि उनके लोग कामकाज के सिलसिले में बलौदाबाजार गए थे। वे अपनी कार से लोगों से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहे थे कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है, तो आगे बढ़ते जा रहे थे। बस स्टैंड के पास पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर सभी को उतारा और सीधे पिटाई करने लगे। उन्होंने कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखा जाना चाहिए कि इस घटना में कौन पुलिस वाले शामिल थे?
इसको लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है। भाजपा सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही है। विष्णुदेव और मंत्रिमंडल को पद में बने रहने का अधिकार नहीं है। राष्ट्रपति-राज्यपाल को भी संज्ञान लेना चाहिए और सरकार को हटाना चाहिए। कांग्रेस के आरोप पर भाजपा ने संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति ना करने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...