छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शेयर मार्केट, जुआ-सट्टा और कैसिनो के नंबर देने का झांसा देकर ठगी का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने दो सदस्यीय ठग गिरोह का पर्दा किया है। दोनों ठग अब तक घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर 50 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है। दोनों ने करोड़ों की ठगी की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
थाना सक्ती नेहरू लाल राठौर निवासी ग्राम पसीद ने शिकायत की कि खरसिया का शिवनंदन महंत ने उसे कॉल करके बताया कि वह शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा। उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनों निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपये डाल दिए। मगर, दोनों ने ना तो उसके पैसे शेयर में लगाए और ना ही लाभ का कोई पैसा दिया। सारे पैसे शिवनंदन महंत ने रख लिए।
पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा बताया कि प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने एएसपी सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया। सक्ती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी मनीष के नेतृत्व में जांच की और शिवनंदन महंत को राउंड अप कर उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ कि वह घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी इसी तरह ठगी कर चुका है और वहां अपराध भी दर्ज है।
उसने बताया कि वह व्हाटस एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था। साथ ही उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था। अब तक साथी अजय सिंधी के साथ 50 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...