राजस्थान राजधानी जयपुर में विदेशी महिला से करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। एक ज्वेलर बाप-बेटे ने विदेशी महिला को चांदी की चेन पर सोने का पानी और 300 रुपये वाले मोजोनाइट स्टोन को हीरा बताकर बेच दिया और फर्जी दस्तावेज भी दिया। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज जारी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर ज्वेलर बाप-बेटे के खिलाफ नोटिस जारी करवाया है।
पुलिस ने बताया कि एक ज्वेलर बाप-बेटे ने अमेरिका की एक महिला को चूना लगाते हुए छह करोड़ के नकली जेवर बेच दिए। साथ ही नकली दस्तावेज भी थमा दिया। जब पोल खुली तो बाप-बेटे की शातिर जोड़ी ने उल्टा विदेशी महिला को ही फंसाने की साजिश रच डाली।
दरअसल, जयपुर के गोपालजी का रास्ता स्थित दुकान नंबर-1009 रामा रोडियम से बीते दो साल पहले अमेरिका की चेरिश नौरते ने 6 करोड़ के गहने खरीदे थे। वह गहनों को लेकर अमेरिका चली गई। वहां उसने स्टॉल लगाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके जेवर नकली हैं। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए।
इसके बाद विदेशी महिला ने दूसरी जगह पर गहनों की चेक करवाई तो वहां भी यह नकली निकले। महिला ने अपनी एंबेसी को इस ठगी की जानकारी दी और फिर ज्वेलर्स राजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव सोनी के खिलाफ माणक चौक पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई।
महिला ने जो डायमंड खरीदे, उसमें डायमंड की जगह पत्थर था। गहनों में जो गोल्ड की मात्रा 14 कैरेट होनी चाहिए थी, वो केवल दो कैरेट निकली। इसको लेकर महिला की जब ज्वेलर्स से नोकझोंक हुई और उसने थाने में शिकायत देने की बात कही तो ज्वेलर्स राजेंद्र और गौरव ने महिला को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया, जो दुकान के CCTV में कैद हो गया।
विवाद के CCTV फुटेज को ज्वेलर्स ने हथियार बनाते हुए थाने में महिला पर गहने लेकर भागने की शिकायत दी। जब पुलिस ने पड़ताल की तो मामला झूठा निकला। इस दौरान बाप-बेटा दोनों मौका देख फरार हो गए.जिसकी तलाश जारी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...