भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ, लेकिन अपने दिन के हाई से बाजार नीचे जा फिसला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 23,441 के रिकॉर्ड हाई को छूने में कामयाब रहा, लेकिन निफ्टी भी दिन के हाई से 120 अंक नीचे फिसलकर क्लोज हुआ है। सेंसेक्स भी दिन के हाई से 450 अंक नीचे लुढ़का। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 150 अंकों के उछाल के साथ 76,606 और एनएसई निफ्टी 58 अंकों के उछाल के साथ 23,322 अंकों पर क्लोज हुआ है।
शेयर बाजार में तेजी और खासतौर से मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी की वजह से भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई पर जाकर क्लोज हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 429.31 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है, जो पिछले सत्र में 426.94 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था। निवेशकों की संपत्ति में 2.37 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।
बाजार में आईटी, बैंकिंग, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस फार्मा और आईटी स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए. जबकि ऑटो, एफएमसीजी और रियल एस्टेट के शेयर्स गिरकर क्लोज हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी आज भारी खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स कारोबार में 54,308 अंकों के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा और 556 अंकों के उछाल के साथ 54,226 अंकों पर क्लोज हुआ है, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 216 अंकों के उछाल के साथ क्लोज हुआ है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 स्टॉक्स तेजी के साथ तो 11 गिरकर बंद हुए।
कारोबार में पावर ग्रिड 2.54 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.56 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.18 फीसदी, एनटीपीसी 1.02 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.99 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.34 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.03 फीसदी, इंफोसिस 0.71 फीसदी और टाइटन 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...