Google Analytics Meta Pixel प्रतियोगी परीक्षाओं में 'प्रयास' के बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दें : रामविचार नेताम - Ekhabri.com

प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘प्रयास’ के बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दें : रामविचार नेताम

 

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के गरीब और कमजोर तबकों के बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रयास आवासीय विद्यालय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालयों का प्रमुख उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता सुनिश्चित करना है। इसके लिए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।

 

मंत्री नेताम ने मंत्रालय महानदी भवन में प्रयास आवासीय विद्यालयों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करने के साथ-साथ किचन, बेडरूम और बाथरूम को भी स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने अपूर्ण अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 

प्रमुख निर्देश और सुझाव:

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि विषय विशेषज्ञ पर्याप्त संख्या में नहीं हैं, तो अतिथि शिक्षकों को नियमानुसार नियुक्त किया जाए।

 

नियमित निरीक्षण: प्रयास विद्यालयों का हर महीने निरीक्षण किया जाए। मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर चेकलिस्ट के अनुसार विद्यालय का निरीक्षण किया जाए।

 

स्वच्छता और सुविधाएं: सभी विद्यालयों में भोजन कक्ष, शौचालय, क्लासरूम, शयनकक्ष और परिसर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए।

 

सुरक्षा: विद्यालयों, विशेषकर कन्या विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो। होम गार्ड के जवानों के साथ-साथ मानक सुरक्षा एजेंसियों की सेवा ली जाए।

 

कैरियर काउंसलिंग और तीरंदाजी प्रशिक्षण: बच्चों के कैरियर काउंसलिंग पर बल दिया जाए। प्रदेश के पांच स्थानों पर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।

Read Also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बिरकोनी और खल्लारी में 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

 

प्रयास विद्यालय की उपलब्धियां:

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में 14 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2024-25 से रायगढ़ जिले में भी एक प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षण सत्र 2023-24 में प्रयास विद्यालयों का 10वीं बोर्ड का परिणाम 99.3 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड का 97.22 प्रतिशत रहा। अब तक 116 विद्यार्थी आईआईटी व समकक्ष, 328 एनआईटी व समकक्ष, 940 इंजीनियरिंग कॉलेज और 52 विद्यार्थी एम.बी.बी.एस. के लिए चयनित हुए हैं।

 

बैठक में सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा, संचालक टीआरआई पी.एस.एल्मा, वित्त नियंत्रक आनंद तिवारी, कार्यपालन अभियंता त्रिदीप चक्रवर्ती, अपर संचालक संजय गौड़, ए.आर.नवरंग, आर.एस.भोई, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

मंत्री नेताम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा और विकास के अवसर प्रदान करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *