Google Analytics Meta Pixel पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में तेजी से योजनाओं को पूरा करने का आह्वान - Ekhabri.com

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में तेजी से योजनाओं को पूरा करने का आह्वान

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

रायपुर, 18 जून, 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार तेजी से जनता को दिए गए वादों को पूरा करने में जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के काम में तेजी लाने का आदेश दिया और सभी ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना बनाकर समय-सीमा में इसे पूरा करने का निर्देश दिया।

IMG 20240619 WA0006

एक लाख 39 हजार आवास पूर्ण:

अधिकारियों ने बताया कि 1 दिसंबर 2023 से अब तक 1 लाख 39 हजार आवास का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 62 हजार 577 का कार्य जारी है। प्रतिमाह औसतन 23 हजार से अधिक घर बनाए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन:

महिलाओं के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे, जो सर्व सुविधायुक्त होंगे। उपमुख्यमंत्री ने इसके ड्राइंग डिजाइन को अनुमोदित कर तेजी से निर्माण करने का निर्देश दिया। महतारी सदन में बरामदा, बड़ा हॉल, किचन, स्टोररूम और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।

ग्रामीण सचिवालय का होगा आयोजन:

ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निराकरण के लिए हर सप्ताह और विकासखंड स्तर पर 15 दिन में एक दिन ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल बनाने का भी निर्देश दिया गया।

बड़े गांवों का योजनाबद्ध विकास:

पहले चरण में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों का चयन कर योजनाबद्ध विकास किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार योजना तैयार की जाएगी।

Read Also  तहसीलदार करेंगे पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों का सुधार

विकास कार्यों की प्राथमिकता:

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि की कमी न होने देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण रजत बंसल, संचालक पंचायत प्रियंका ऋषि महोबिया, मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नम्रता जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विजय शर्मा ने कहा कि पात्र हितग्राही जो आवास बनाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें वालेंटियर्स के माध्यम से सहायता दी जाएगी। स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए मेंशन की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। सभी आवासों का कार्य एक साथ शुरू कर गृह प्रवेश भी एक साथ करने का आदेश दिया गया। बैंकिंग सुविधाओं से दूर गांवों के लिए बैंक सखी, सीएससी और मोबाइल बैंकिंग वैन के माध्यम से राशि आहरण की सुविधा दी जाएगी।

पंचायत प्रतिनिधियों का शैक्षणिक भ्रमण:

हमर छत्तीसगढ़ योजना को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अमृत सरोवरों में पौधारोपण, पचरी और शौचालय बनाने के साथ मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन हेतु रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बीसी सखियों, लखपति दीदी, और स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण आदि कार्यों की समीक्षा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *