Google Analytics Meta Pixel प्रदेश भर के जनसंपर्क अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल - Ekhabri.com

प्रदेश भर के जनसंपर्क अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल



रायपुर।आज प्रदेश के सभी जिलों में जनसंपर्क विभाग के दफ्तरों में ताले लटके नजऱ आए, संगठन द्वारा मांगें शासन के सामने रखी गई है। जनसंपर्क अधिकारियों की मांगों के समर्थन में आज राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी प्रदेशभर में काली पट्टी लगाकर काम किया।


जनसंपर्क अधिकारी संघ द्वारा मांग की गई है कि संचालक जनसंपर्क के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति को रद्द करके भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अथवा जनसंपर्क विभाग के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाए।

इसी तरह विभाग की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में जनसंपर्क विभाग के प्रतिनियुक्ति के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य संवर्ग के अधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल निरस्त कर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को नियुक्त किया जाए।

क्या हुआ कार्यालय में

संगठन के आह्वान पर जनसंपर्क अधिकारी तथा कर्मचारी शासकीय कार्यक्रमों के कवरेज, समाचार संकलन, समाचार वितरण आदि काम बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए।  संगठन की ओर से जारी लिखित बयान में कहा गया की आज के सांकेतिक हड़ताल के बाद भी सभी जनसंपर्क अधिकारी मांगें पूरी होने तक काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। शीघ्र मांगें पूरी नही होने पर आंदोलन का विस्तार करते हुए अनिश्चितकाल हड़ताल की जाएगी। इसी का असर था कि रायपुर स्थित संचालनालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

आपको बता दें कि बीते कल 11 अक्टूबर को भी जनसंपर्क अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *