Google Analytics Meta Pixel यूपीए अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरे शरद पवार - Ekhabri.com

यूपीए अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरे शरद पवार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और देश की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाने वाले शरद पवार यूपीए अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरे हैं. अगले महीने सोनिया गांधी के हटने के बाद वो यूपीए के अध्यक्ष चुने जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने पद पर बने रहने की अनिच्छा जाहिर की है. सोनिया गांधी का मानना है कि इस पद के लिए उपयुक्त नेता जल्द ही मिल जाएगा. अब माना जा रहा है कि शरद पवार यूपीए अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी हो सकता है चुनाव : इसके अलावा कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए अगले साल के शुरुआती महीनों में चुनाव हो सकता है. इसका कारण ये है कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी अनिच्छा जाहिर कर दी है. लोकसभा चुनाव के बाद राहुल के अध्यक्ष पद से हटने की वजह से सोनिया गांधी को एक बार फिर यह जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी. लेकिन बीते महीनों के दौरान कांग्रेस में टॉप लीडरशिप को लेकर सवाल भी खड़े किए गए हैं.
यूपीए अध्यक्ष पद के लिए कद्दावर नेता की तलाश :यूपीए अध्यक्ष पद को लेकर एक ऐसे नेता की तलाश की जा रही है जो कद्दावर हो, साथ ही दूसरी पार्टियों के साथ तालमेल बिठाने में कुशल हो. क्षेत्रीय क्षत्रप जैसे ममता बनर्जी और एमके स्टालिन संभवत: राहुल गांधी के साथ तालमेल न बिठा सकें. साथ ही कांग्रेस बीते सालों में कमजोर भी हुई है. यूपीए में कांग्रेस की हैसियत भी कमजोर पड़ी है. ऐसे में किसी ऐसे नेता की तलाश है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम हो.
पवार का नाम सबसे मजबूत : सूत्रों का कहना है कि पवार का नाम इसके लिए सबसे मजबूत है. इस मराठा नेता के तकरीबन सभी पार्टियों के साथ बेहतर संबंध हैं. यह बात महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद काफी हद तक साबित भी हुई. चुनाव के बाद शरद पवार ही कांग्रेस और शिवसेना को साथ लेकर आए थे और सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी को विपक्ष में बैठना पड़ा.
पूरी तरह होगा सोनिया का रिटायरमेंट
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार सोनिया गांधी का रिटायरमेंट पूरी तरह से होगा. पिछली बार वो कांग्रेस अध्यक्ष पद से तो हट गई थीं लेकिन यूपीए अध्यक्ष पद पर बनी हुई थीं. इस वजह से जल्द ही कांग्रेस और यूपीए दोनों के ही अध्यक्ष चुने जाएंगे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...