Google Analytics Meta Pixel इलेक्ट्रीशियन से 11 लाख की ठगी… - Ekhabri.com

इलेक्ट्रीशियन से 11 लाख की ठगी…

 

सोशल मीडिया पर काम तलाश रहे रायपुर AIIMS के इलेक्ट्रीशियन लिलेश कुमार साहू से 11 लाख की ठगी हुई है। इलेक्ट्रीशियन ने टेलीग्राम ग्रुप में अवीन कंपनी के लिंक को क्लिक किया। लिंक क्लिक करने पर ऑनलाइन ठगों ने उसकी जानकारी पूछी और पार्ट टाइम ऑनलाइन काम देने का झांसा दिया था। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ठगों ने हर दिन रिव्यू देने और टारगेट पूरा करने पर पैसा खाते में आने की बात कही। उनकी बातों में आकर इलेक्ट्रीशियन ने उनके बताए खाते में पैसा जमा कर दिया। पैसा जमा करने के बाद इलेक्ट्रीशियन को आईडी मिली और उसमें उसकी तरफ से जमा अमाउंट दिखने लगा। आईडी के आधार पर उसने काम किया, तो उसकी आईडी से पैसे कट गए। पैसे कटने पर उसने कस्टमर केयर कॉल किया, तो पैसा जमा करने पर पूरा पैसे आने की बात कॉलर ने लिलेश कुमार को बताई। कॉलर और कंपनी के सदस्यों के फोन करने पर लिलेश उनके खाते में डेढ़ महीने तक पैसे जमा करता रहा। जब उससे लगातार पैसे मांगते रहे, तो उसने पैसा वापस करने के लिए कहा। पीड़ित इलेक्ट्रीशियन के पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तो लिलेश को ठगी का एहसास हुआ। पीडित की शिकायत के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि, आरोपियों की पताशाजी की जा रही है। वहीं, ठगों को जानकारी की साइबर सेल के पास भी भेजी गई है। जिस अकाउंट में पैसे मंगवाए गए अकाउंट की डिटेल भी बैंक के जरिए मांगाई जा रही है। पुलिस को बयान देने के दौरान इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि ठगों को पैसे देने के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने बेचकर 2 लाख 18 हजार, खुद के पास रखे 1 लाख 30 हजार, साले से 1 लाख 54 हजार 120, दोस्त केतन से लगभग 1 लाख, गोविंद से 86 हजार और पुरुषोत्तम से 10 हजार रुपए लेकर ठगों के खाते में डाले थे। ठग अलग-अलग नंबर से फोन कर पैसों की मांग कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *