Google Analytics Meta Pixel परसा ईस्ट केते बासेन खदान परियोजना की पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के लिए ग्रामसभा का सफल आयोजन - Ekhabri.com

परसा ईस्ट केते बासेन खदान परियोजना की पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के लिए ग्रामसभा का सफल आयोजन

उदयपुर; 19 जून 2024: सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील में स्थित घाटबर्रा गांव में बुधवार को पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के लिए आयोजित ग्रामसभा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की परसा ईस्ट केते बासेन खुली खदान परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) (क) के नियमानुसार जिला कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा पत्र क्रमांक /110/ पंचायत /2024,अंबिकापुर, दिनांक 7 जून 2024 को आदेश जारी किया गया था। इसके अनुसार ग्राम घाटबर्रा में परसा ईस्ट, केते, बासेन खुली खदान परियोजना के पुनर्वासन, पुनर्व्यवस्थापन योजना में परामर्श के लिए दिनांक 19 जून 2024 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा की बैठक में सीईओ जनपद उदयपुर वेद प्रकाश गुप्ता, एसडीएम बी आर खांडे, तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल, नायब तहसीलदार आकाश गौतम, पंचायत इन्स्पेक्टर विपिन चौहान मौजूद थे। बैठक में मंच संचालन तथा गणपूर्ति की जिम्मेदारी गांव के सचिव गोपाल राम, सरपंच जयनंदन पोर्ते, ग्रामसभा अध्यक्ष नवल सिंह सहित पंचों को दी गयी थी।

IMG 20240619 WA0037

घाटबर्रा गांव के ग्राम पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से शुरू हुई ग्राम सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभा में मंचासीन बी आर खांडे ने पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन नीति के अन्तर्गत विस्थापितों / प्रभावितों को दी जानेवाली प्रस्तावित सुविधाओं का जिक्र किया। साथ ही ग्रामीणों से उनके सुझाव भी मांगे ताकि दी जानेवाली सुविधाओं में उचित संशोधन किया जा सके। सुनवाई के दौरान महिला ग्रामीण पर्वतिया ने विस्थापित गांव में पक्की सड़क तथा एक दुकान खोलने के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की, जिसे श्री खांडे द्वारा विचार करने का भरोसा दिलाया गया। वहीं, ग्रामीण मुन्ना यादव और कृष्णचंद्र यादव ने अपने विस्थापन से संबंधित सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और वे प्रशासन के जवाब से संतुष्ट नजर आए। हालांकि सभा में कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध के लिए नारेबाजी भी की गई लेकिन फिर प्रशासनिक अधिकारियों के समझाईश पर शांत हो गई।

Read Also  नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मुख्यमंत्री भूपेश में कहा भाजपा हमारे नेताओं को आने से रोक रही

 

घाटबर्रा में निजी भूमि का होगा अधिग्रहण

 

गौरतलब है कि राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की परसा ईस्ट केते बासेन खुली कोयला खदान परियोजना के द्वितीय फेज के खनन हेतु घाटबर्रा गांव की 350 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके मुताबिक यहां की करीब 1200 से अधिक स्थानीय लोगों को भू-अर्जन के लिए समुचित मुआवजा की राशि दिए जाने के बाद उनके विस्थापन के लिए विशेष तौर पर पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन नीति तैयार की जानी है, ताकि उन्हें और उनके परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके तहत विस्थापित परिवारों के लिए मकान/प्लॉट की व्यवस्था, विस्थापन हेतु परिवहन खर्च, पशुबाड़ा निर्माण हेतु राशि, पुनर्व्यवस्थापन भत्ता, अनुदान राशि, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, स्वराजगोर के लिए राशि, वृद्धावस्था पेंशन, चिकित्सा सुविधा आदि का प्रावधान है। खदान के शुरू होने पर इसी गांव के 500 से 700 लोगों को नौकरी तो मिलेगी ही इसके अलावा बच्चों के लिए बेहतर स्कूल, छात्रवृत्ति इत्यादि भी सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही पुनर्वास कॉलोनी में पक्की सड़क, नालियां, रौशनी की व्यवस्था, शुद्ध पेय जल, उचित मूल्य दूकान, आंगनबाड़ी भवन, हाट बाजार, विद्यालय भवन, सार्वजनिक खेल का मैदान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, श्मशान या कब्रिस्तान का निर्माण, मंदिर और मस्जिद की स्थापना और शौचालयों की व्यवस्था जैसी बुनियादी जरूरतों का खास ख्याल रखा जाता है।

 

कोयला मंत्रालय द्वारा लगातार चार सालों से 5 स्टार रेटिंग प्राप्त राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खनन परियोजना में वर्तमान में 3500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष जबकि 7000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। वहीं केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार को इस खदान से सालाना रुपए 2000 करोड़ से ज्यादा विविध करों के रूप मे मिल रहे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *