Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन की नई पहल: उदयपुर और लखनपुर में ई-वाहन वितरण - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन की नई पहल: उदयपुर और लखनपुर में ई-वाहन वितरण

 

उदयपुर; 26 जून 2024: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सरगुजा जिले के दो विकासखंडों उदयपुर और लखनपुर में बुधवार को ई-वाहन का वितरण किया। लखनपुर के तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल के कर कमलों से दो ई-वाहन, क्रमशः धरम सिंह, लखनपुर और नंद कुंवर, उदयपुर तथा एक कचरा संग्रहण वाला ई-वाहन स्वच्छ महिला स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया गया।

IMG 20240626 WA0021

शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन की पहल से परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के परियोजना प्रभावित 14 ग्रामों के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एक हजार बच्चों को शाला गणवेश तथा स्कूल बैग वितरण किया जाना प्रस्तावित है। इसकी शुरुआत बुधवार को की गयी, जिसमें विधायक अग्रवाल ने ग्राम साल्ही व परसा के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के 250 से अधिक बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और अदाणी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग तथा शाला गणवेश प्रदान किए।

IMG 20240626 WA0019

इस अवसर पर बान सिंह नेताम – एसडीएम – उदयपुर, वेद प्रकाश गुप्ता – सीईओ-जनपद, चंद्रशीला जायसवाल – तहसीलदार, नायब तहसीलदार – आकाश गौतम और अदाणी इंटरप्राइजेज के क्लस्टर प्रमुख मनोज शाही उपस्थित थे। इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिल प्रताप सिंह – भाजपा मण्डल अध्यक्ष, प्रबोध सिंह एवं चंद्रबसु प्रसाद – भाजपा महामंत्री, संतोष जायसवाल, केशव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल मौजूद थे। जबकि शाला प्रवेशोत्सव के दौरान रविकांत यादव – विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विजय कोर्राम – सरपंच ग्राम साल्ही, झाल्लूराम – सरपंच परसा, उमाशंकर, संतोष नेति – ग्राम पंच, अदाणी इंटरप्राइजेज के मानव संसाधन विभाग प्रमुख राम द्विवेदी, भूमि विभाग प्रमुख राजेश साओ, जनसंचार विभाग प्रमुख अतुल कुमार गुप्ता, अदाणी फाउंडेशन प्रमुख उमेन्द्र यादव, सौरभ सिंह, अमित राय एवं अन्य स्टाफ, गाँव के गणमान्य नागरिक दिनेश यादव तथा स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

Read Also  छत्तीसगढ़ की योजनाएं पूरे देश के लिए बन रही हैं मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

IMG 20240626 WA0020

इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल ने अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर गतिविधियों की सराहना की और स्वास्थ्य सेवाओं की पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में अपने सीएसआर संचालन का विस्तार करने का अनुरोध किया। अदाणी इंटरप्राइजेज के क्लस्टर प्रमुख मनोज शाही ने कार्यक्रम में समूह द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। वहीं विधायक महोदय के स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के आग्रह पर ग्राम साल्ही में प्रस्तावित 100 बिस्तर के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपनी सहमति दी।

 

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की खनन परियोजना में वर्तमान में 3500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप में जबकि 7000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। वहीं, केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से सालाना 2000 करोड़ से ज्यादा रुपये विविध करों के रूप में मिल रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *