रायगढ़। अदाणी फाउंडेशन ने जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोतमारा में मोबाईल हेल्थकेयर यूनिट की शुरुआत की है। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट की सेवाओं का शुभारंभ अमलीपाली गाँव में किया गया, जिससे लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही, पुसलदा एवं शंकरपाली गाँवों में 10 एवं 11को मोबाईल हेल्थकेयर यूनिट द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का शुभारंभ किया जाना है।

अदाणी फाउंडेशन ग्राम छोटे भंडार रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट द्वारा अदाणी पॉवर लिमिटेड के आसपास के 15 गाँवों में लोगों को घर बैठे नियमित रूप से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीणों की जरूरतों और उनके अनुरोध को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अमलीपाली के अतिरिक्त 2 और गाँवों तक किया जाना है, जिसमें शंकरपाली और पुसलदा को शामिल किया गया हैं।
अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख ने बताया कि मोबाइल हेल्थकेयर द्वारा आसपास के ग्रामों में विगत तीन वर्षों से घर पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं, जिससे आमजनों के साथ विशेष रूप से वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को लाभ मिल रहा है।
ग्राम पंचायत कोतमारा के सरपंच अमीन पटेल ने बताया कि मोबाइल हेल्थकेयर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। निर्धारित दिन और समय के अनुसार गाँव में मोबाइल हेल्थकेयर द्वारा निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं दवा वितरण किया जाता है। बीमार व्यक्ति, जो मोबाइल वैन तक पहुँच पाने में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर चिकित्सीय सेवा प्रदान की जाती हैं।
अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़, अदाणी फाऊंडेशन के द्वारा आसपास के ग्रामों में सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविकोपार्जन और अधोसंरचना विकास के कई कार्य संचालित करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...