गौरेला नगर पालिका के सीएमओ के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर द्वारा फोन पर ताबड़तोड़ गालियां और धमकी दिये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब प्रदेश साहू समाज सीएमओ नारायण साहू के पक्ष में आ गया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा भिलाई सेक्टर 6 थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं किये जाने के बाद साहू समाज के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंचे और सीएमओ नारायण साहू के साथ ही उनके परिजनों और अन्य प्रादेशिक पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। यहां भी गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जब गाली दिया जाना बताया जा रहा है, तब सीएमओ भिलाई के अपने घर में थे। घटनास्थल भिलाई है, ऐसे में वो समाज के लोगों और सीएमओ को भिलाई में ही रिपोर्ट लिखाए। नाराज समाज के लोग एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पर घंटों इंतजार करने के बाद भी एसपी भावना गुप्ता के दूसरे मामले में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
साहू समाज की शिकायत में कहा गया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के दबाव में रिपोर्ट लिखी नहीं जा रही है, जबकि उनके द्वारा सीएमओ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। परिजनों ने अब रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आये गौरेला सीएमओ नारायण साहू ने खुद को भयभीत बतते हुए इस घटना की निंदा की है। साहू समाज के सामने आने के बाद अब यह तय हो गया है कि इस मुददे पर राजनीति और भी गर्माने वाली है, जबकि दो दिन पूर्व ही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले को संगठन का मामला बतलाते हुए जल्द ही पटाक्षेप कर लिए जाने की बात कही थी, जबकि जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर ने बातचीत की रिकॉर्डिंग को ही झूठा और एडिटेड करार दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...