सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है। सेंसेक्स पहली बार 79000 के पार चला गया है। बीएसई सेंसेक्स ने 79,033.91 का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेवल छू लिया है। इस तरह सेंसेक्स ने पहली बार 79000 का लेवल पार कर लिया है। वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 23,974.70 का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
बैंक निफ्टी ने पहली बार 53,180.75 का उच्चतम स्तर छू लिया है और बैंकिंग स्टॉक्स से बाजार में जोश बढ़ता जा रहा है। बीएसई का मार्केट कैप 437.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। बीएसई का सेंसेक्स 84.42 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 78,758.67 के लेवल पर ओपन हुआ है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 12.75 अंकों या 23,881.55 के लेवल पर खुला है। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई है, लेकिन बाजार ओपनिंग के तुरंत बाद गिरावट के लाल दायरे में फिसल गया है। इंडिया VIX में एक फीसदी की तेजी है और सीमेंट शेयरों में तेजी देखी जा रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स की 23 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील को मंजूरी ली है। इसका अंदाजा शायद निवेशकों को था और इंडिया सीमेंट्स में 15 फीसदी की तेजी थी।
सेंसेक्स के शेयरो को देखें तो इसके 30 में से 12 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और 18 शेयरों में गिरावट है। अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी बड़ी सीमेंट डील के दम पर बाजार में टॉप गेनर बना है और इसके बाद जेएसडबल्यू स्टील है। बाजार खुलते समय बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 437.02 लाख करोड़ रुपये पर था, लेकिन ओपनिंग के आधा घंटे के भीतर ही ये 438.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं बाजार खुलने के एक घंटे बाद यानी 10.12 बजे ये एमकैप 439.07 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। बीएसई पर 3296 शेयरों के ट्रेड में से 2060 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। 1122 शेयरों में गिरावट है और 114 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...