भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया और नई सरकार के गठन के बाद शानदार बूस्ट मिला है। सेंसेक्स पहली बार 77,000 के पार निकल गया और निफ्टी 23400 का लेवल पार कर ऐतिहासिक शिखर पर जा पहुंचा। बैंक निफ्टी ने बाजार खुलते ही 50,000 का लेवल पार कर लिया था और अपने ऑलटाइम हाई 51,133.20 से थोड़ा ही दूर जाकर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ने ओपनिंग होते ही 50,252.95 का ऊपरी स्तर छू लिया।
बीएसई का सेंसेक्स बाजार खुलते ही 77,079.04 के ऑलटाइम हाई पर चला गया। वहीं 23,411.90 के स्तर पर जाकर निफ्टी ने पहली बार 23400 का लेवल पार कर लिया है। बाजार की शुरुआत ऑलटाइम हाई पर हुई और सेंसेक्स 242.05 अंकों या 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 76,935 पर था, जो इसका नया रिकॉर्ड हाई है। वहीं एनएसई का निफ्टी 29 अंक या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 23,319.15 पर खुला।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं और 16 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। पावरग्रिड के शेयर में 3.33 फीसदी की उछाल है और एक्सिस बैंक 1.63 फीसदी चढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट 1.50 फीसदी ऊपर है और नेस्ले में 0.66 फीसदी की मजबूती बनी हुई है। एसबीआई 0.63 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है। गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 2.23 फीसदी, इंफोसिस 1.70 फीसदी, विप्रो 1.65 फीसदी, एचसीएल टेक 1.35 फीसदी, टाइटन 1.11 फीसदी और टीसीएस 1 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं।
BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 425.39 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और अमेरिकी डॉलर में देखें तो ये बाजार पूंजीकरण 5.10 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। बीएसई पर 3431 शेयरों में ट्रेड हो रहा है, जिसमें से 2424 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। 817 शेयरों में गिरावट है और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। 194 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है और इतने ही शेयर एक साल की ऊंचाई पर जाकर टिके हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर इस समय गिरावट पर हैं और 23 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। यहां भी पावरग्रिड 2.44 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.30 फीसदी ऊपर है। एक्सिस बैंक 1.99 फीसदी, सिप्ला 1.88 फीसदी और अडानी पोर्ट्स 1.66 फीसदी की बढ़त पर है। एनएसई में 2416 शेयरों में कारोबार देखा जा रहा है और इसमें से 1743 शेयर मजबूती पर हैं. 600 शेयरों में गिरावट है, जबकि 73 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...