Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के पटवारी अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, सभी जिलों में राजस्व विभाग के काम पर पड़ेगा असर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के पटवारी अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, सभी जिलों में राजस्व विभाग के काम पर पड़ेगा असर

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत लगभग हर जिले में पटवारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। काम-काज में आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से पटवारियों ने धरना और विरोध प्रदर्शन की राह पकड़ ली है। सोमवार को रायपुर में पटवारियों ने धरना दिया। इसके साथ ही अब पटवारियों के आंदोलन का बिगुल फूंका जा चुका है। जांजगीर चांपा, जशपुर, सरगुजा, मुंगेली, कोंडागांव और दुर्ग के पटवारियों ने काम बंद कर दिया है। सभी प्रमुख जिलों से पटवारी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
यह है मांगें
राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी वर्मा ने बताया कि किसी भी पटवारी के पास, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर की सुविधा नहीं है। जबकि राजस्व विभाग अपने कामों को डिजिटल करने पर जोर दे रहा है। ऐसे में काम करने में हमें काफी परेशानी हो रही है। इन बातों से कई बार राजस्व मंत्री और विभाग के आला अफसरों को सूचित किया जा चुका है।
प्रदेश के पटवारी चाहते हैं कि वरिष्ठता के आधार पर पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए, विभागीय जांच के बिना किसी भी पटवारी पर एफआईआर दर्ज ना हो, महंगाई और स्टेश्नरी के लिए कुल दो हजार रुपए हर महीने भत्ते के तौर पर दिए जाएं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों को भी नक्सल भत्ता दिया जाए, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो, अतिरिक्त हलके के प्रभार के लिए पटवारियों के मूल वेतन का 50 प्रतिशत राशि भत्ते के रूप में दिया जाए और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
-पटवारियों के बीच विवाद की खबर गलत
आंदोलन की खबर मिलते ही यह बातें भी सामने आने लगी कि इस आंदोलन में प्रदेश के पटवारी शामिल नहीं हो रहे हैं। कुछ लेटर भी जारी किए गए जिसमें बेमेतरा जिले के पटवारियों ने इस आंदोलन के समर्थन ना करने की बात लिखी। इस पर स्थिति साफ करते हुए अश्विनी वर्मा ने बताया कि आंदोलन राजस्व पटवारी संघ कर रहा है। छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के नाम से एक और संगठन है जिसमें कुछ ही पटवारी शामिल उस संगठन ने हमें समर्थन नहीं दिया है। 4800 से अधिक पटवारी इस आंदोलन में शामिल हैं।
काम होगा प्रभावित, कार्रवाई का दबाव बना रहे अधिकारी
पटवारियों के आंदोलन की खबर से राजस्व महकमा घबराया हुआ है। प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है। किसानों के खेत के रकबे से जुड़ा हर काम पटवारी ही करते हैं जो कि ठप होने जा रहा है। जमीन की रजिस्ट्री काम भी बुरी तरह से फंसेगा। राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें आंदोलन करने वाले पटवारियों को चेताया गया है। आॅर्डर में कहा गया है कि काम पर ना लौटने की स्थिति में उनपर कार्रवाई हो सकती है। संघ के प्रमुख अश्विनी वर्मा ने कहा है अब चाहे जो भी पटवारी हड़ताल जारी रखेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...