Google Analytics Meta Pixel अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना. - Ekhabri.com

अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना.

 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

 

छत्तीसगढ़ में अब तक 191.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 191.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 283.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 159.1 मिमी, बलरामपुर में 139.7 मिमी, जशपुर में 178.1 मिमी, कोरिया में 164.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 191.6 मिमी, गरियाबंद में 214.5 मिमी, महासमुंद में 211.5 मिमी, धमतरी में 212.1 मिमी, बिलासपुर में 176.7 मिमी, मुंगेली में 178.0 मिमी, रायगढ़ में 187.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 157.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 189.8 मिमी, सक्ती में 156.3 मिमी, कोरबा में 199.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 185.7 मिमी, दुर्ग में 161.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 153.7 मिमी, राजनांदगांव में 169.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 201.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 125.2 मिमी, बालोद में 217.6 मिमी, बेमेतरा में 179.5 मिमी, बस्तर में 232.7 मिमी, कोण्डागांव में 232.6 मिमी, कांकेर में 189.5 मिमी, नारायणपुर में 265.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 217.3 मिमी और सुकमा में 334.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *