Google Analytics Meta Pixel किसान आंदोलन का असर: कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया रिलायंस का बहिष्कार, अपना जिओ नंबर पोर्ट कराया - Ekhabri.com

किसान आंदोलन का असर: कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया रिलायंस का बहिष्कार, अपना जिओ नंबर पोर्ट कराया

रायपुर। केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का नैतिक असर अब दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा रिलायंस जिओ का अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा लिया है। सत्यनारायण शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, हमारे देश के किसान भाइयों ने जिओ और अडानी की चीजों के बहिष्कार करने की मांग की है। उनके इसी आह्वान को स्वीकारते हुए आज मैंने में अपनी जिओ सिम को पोर्ट कराकर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनके विरोध का समर्थन किया है। संयुक्त मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकारों में उच्च शिक्षा मंत्री रहे सबसे अनुभवी विधायकों में से एक सत्यनारायण शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सपोर्ट फॉर्मर्स बॉयकॉट रिलायंस प्रोडक्ट और बॉयकॉट अडानी-अंबानी हैशटैग का प्रयोग किया है। सत्यनारायण शर्मा के इस मुहिम में जुडऩे के साथ दूसरे नेताओं ने भी बहिष्कार का समर्थन शुरू कर दिया है। कई नेताओं ने रिलायंस और अडानी समूह के उत्पादों के बहिष्कार की बात कही है। समर्थन देने पहुंचे लोग छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के विवादित कृषि संबंधी कानूनों का विरोध जारी है। तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली को घेरकर बैठे किसानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ किसान-मजदूर महासंघ ने सोमवार से राजधानी में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।छत्तीसगढ़ किसान-मजदूर महासंघ के क्रमिक अनशन को को समर्थन देने बहुत से लोग धरना स्थल पहुंचे। इनमें समाजवादी नेता मनमोहन सिंह सैलानी, उमाप्रकाश ओझा, लक्ष्मी कांत अग्रवाल, प्रिय हारोडे, पवन सक्सेना, जीवेश चौबे, एमएम हैदरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कई जिलों और शहरों में उपवास और अनशन शुरू हुआ है। बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ आदि में भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। बारी-बारी से करेंगे उपवास छत्तीसगढ़ किसान-मजदूर महासंघ के नेताओं की रविवार देर रात हुई वर्चुअल बैठक में इस आंदोलन की रूपरेखा तय हुई। महासंघ के रूपन चंद्राकर और तेजराम विद्रोही ने बताया, योजना है कि प्रतिदिन कुछ नेता दिनभर के उपवास पर रहेंगे। इस दौरान किसानों की मांगों के समर्थन में सभाएं जारी रहेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...