Google Analytics Meta Pixel उल्टा लटकाया, पीट-पीटकर छलनी कर दी पीठ…अपने ही बेटा-बेटी के साथ की हैवानियत - Ekhabri.com

उल्टा लटकाया, पीट-पीटकर छलनी कर दी पीठ…अपने ही बेटा-बेटी के साथ की हैवानियत

अशोकनगर।मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक पिता की हैवानियत सामने आई है. उसने अपने ही मासूम बेटे और बेटी को उल्टा लटकाकर बेहरमी से पीटा. पिटाई का वीडियो भी बनाया और अपनी पत्नी को भेज दिया. बच्चों को इस हाल में देख मां रोने लगी. पति से गुहार लगाती रही कि वो बच्चों को बख्श दे. लेकिन पति ने जो जवाब दिया उससे साफ पता लगता है कि वो किस कदर अपने बच्चों से नफरत करता है. पत्नी ने फिर थाने जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पति ने बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाया था, वो भी पुलिस को दिखाया. पुलिस ने तुरंत मामले में एक्शन लिया. आरोपी भगवानदास परिहार को गिरफ्तार कर लिया. मामला अशोकनगर के चंदेरी का है.

भगवानदास की पत्नी राधा ने बताया- पहले पति के गुजर जाने के बाद उसने भगवानदास से शादी की. उनके दो बच्चे हुए. पहले पति से भी दो बच्चे थे. भगवानदास एक साल बाद मारपीट करने लगा. समझाने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला तो राधा पहले पति के दोनों बच्चों को लेकर ललितपुर चली गई. वह सब्जी बेचकर गुजारा करने लगी. दो बच्चों को भगवान दास ने अपने पास रख लिया था.राधा ने पुलिस को बताया- 8 जुलाई की रात करीब 8 बजे पति ने मुझे फोन किया. वह हमारी 5 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को उल्टा लटकाकर पीट रहा था. दूसरी तरफ से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी. पति ने मुझे कहा कि मैं तुम्हारे बच्चों को पीट रहा हूं. बच्चे ‘नहीं-नहीं’ चिल्ला रहे थे. लेकिन वह उन्हें पीटता जा रहा था. मैंने कहा कि बच्चों को मत पीटो. उसने फोन काट दिया. थोड़ी देर बाद पति ने मेरे WhatsApp नंबर पर एक वीडियो भेजा. इसमें दोनों बच्चे उल्टे लटके हुए दिखाई दिए. दोनों रो रहे थे. उनकी पीठ पर पिटाई के निशान बने हुए थे.

Read Also  किसानों के कुंडली बॉर्डर लगे धरने पर फायरिंग, दहशत में किसान-जांच में जुटी पुलिस

मां को सौंपे बच्चे

पुलिस जब भगवानदास को गिरफ्तार करने पहुंची तो वो बच्चों को अपने हाथों से खाना खिला रहा था. भगवानदास ने बताया कि वह बच्चों से बहुत प्यार करता है. पत्नी उससे अलग रहती है. पत्नी वापस लौटकर आ जाए. इसलिए उसने ऐसा किया. आरोपी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए. बच्चों से जब पूछा गया कि वो किसके पास रहना चाहते हैं तो उन्होंने मां के पास रहने की बात कही. इस पर उन्हें मां के साथ भेज दिया गया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *