रायपुर। रायपुर पुलिस और संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी द्वारा आयोजित अभियान “निजात” के तहत नशे के खिलाफ एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभिन्न एनजीओ और 1200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने नशे के सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा कैसे एक परिवार को विघटित कर सकता है, और किसी भी व्यक्ति को इससे दूर रहना चाहिए।
धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए बच्चों को किसी भी दबाव में आकर नशा न करने की सलाह दी। उन्होंने जीवन में मजबूत इच्छाशक्ति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने “निजात” के त्रिआयामी पहलुओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि नशा करना है तो पद, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करने का नशा करें।
यूएनओडीसी की दिल्ली से आई टीम, जिसमें समर्थ पाठक, अशोक पांडे और डॉ. सत्यभूषण सिंह शामिल थे, ने बताया कि नशे से दूर रहकर ही जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अच्छी शिक्षा और सकारात्मक माहौल की महत्वता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में लावन्या फाउंडेशन और कोपल वाणी फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, कीर्तन राठौर, दौलतराम पोर्ते, सीएसपी अमन झा, कर्ण उके, राजेश देवांगन, केसरी नायक सहित पुलिस स्टाफ, लोग और हजारों स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन निरीक्षक रोहित मालेकर, सुरेंद्र श्रीवास्तव और टिकरापारा पुलिस स्टाफ के सहयोग से किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...