Google Analytics Meta Pixel अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047" पर विस्तृत मंथन - Ekhabri.com

अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047″ पर विस्तृत मंथन

रायपुर, 16 जुलाई 2024 – छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग ने “छत्तीसगढ़ विजन 2047” तैयार करने के लिए न्यू सर्किट हाउस में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया। इस अवसर पर किसानों ने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी फसलों और कृषि के बुनियादी ढांचे में सुधार के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

IMG 20240716 WA0026
IMG 20240716 WA0026

कार्यक्रम में कृषि से संबंधित लक्ष्यों, चुनौतियों और सामर्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई। युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने परिचर्चा में भाग लेकर विकसित छत्तीसगढ़ और भारत के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके सुझावों को राज्य की प्रगति में सहायक बताया।

 

किसानों ने वानिकी उत्पादों के मजबूत ब्रांड निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों के कार्यान्वयन, कौशल उन्नयन, और बुनियादी ढांचे में निवेश पर जोर दिया। फसलों की पैदावार बढ़ाने और मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए बागवानी पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत बताई।

 

कृषि सेवा केंद्रों की वृद्धि, खेतों की चकबंदी योजना, फसल चक्र को बढ़ावा देने, मृदा जांच, और जड़ी बूटी व वनोपज के केंद्र के रूप में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सुझाव दिए गए। भंडारण, प्रसंस्करण और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।

 

प्रस्तावों में कृषि भूमि के बेहतर उपयोग, प्रति कृषि परिवार की औसत मासिक आय में वृद्धि, उन्नत तकनीकी की आवश्यकता, और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सटीक खेती के मुद्दे शामिल हैं। किसानों ने सस्ती परिवहन सुविधाओं, उचित फसल मूल्य, और समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी पर भी जोर दिया।

Read Also  रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 

किसानों ने कृषि अनुसंधान एवं विकास में निवेश, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जैविक खेती, खाद्य वितरण प्रणाली और कोल्ड स्टोरेज के सुदृढ़ीकरण पर भी अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम में शामिल प्रगतिशील किसानों और कृषि वैज्ञानिकों ने अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने सुझाव दिए।

 

मुख्य सुझाव:

  • कृषि सेवा केंद्रों की वृद्धि

  • खेतों की चकबंदी योजना

  • फसल चक्र को बढ़ावा देना

  • मृदा जांच

  • जड़ी बूटी और वनोपज केंद्र के रूप में छत्तीसगढ़ का विकास

  • भंडारण, प्रसंस्करण और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे की आवश्यकता

  • किसानों के लिए बेहतर ऋण सुविधा

  • उत्पादकता एवं क्षमता बढ़ाने के लिए सटीक खेती

 

यह संवाद कार्यक्रम राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047” डॉक्यूमेंट तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *