Google Analytics Meta Pixel गुरु पूर्णिमा: 21 जुलाई को करें ये दो महत्वपूर्ण कार्य - Ekhabri.com

गुरु पूर्णिमा: 21 जुलाई को करें ये दो महत्वपूर्ण कार्य

 

गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई से शुरू हो रही है और 21 जुलाई को खत्म हो रही है, जिससे लोगों के बीच गुरु पूर्णिमा की सही तिथि को लेकर भ्रम उत्पन्न हो गया है। तो क्या 20 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनानी चाहिए या फिर 21 जुलाई को?

 

गुरु पूर्णिमा 2024 की सही तारीख

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के लिए आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई को 05:59 पीएम से शुरू होकर 21 जुलाई को 03:46 पीएम पर खत्म होगी। जिस तिथि में सूर्योदय होता है, उस दिन वह तिथि मान्य होती है। 21 जुलाई को सूर्योदय 05:37 एएम पर होगा। अतः, गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी।

 

आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान-दान

गुरु पूर्णिमा के दिन आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान और दान भी किया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में 04:14 एएम से 04:55 एएम के बीच स्नान करें। यदि इस समय में स्नान न कर पाएं तो सूर्योदय के बाद स्नान करें और चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 20 जुलाई को रखा जाएगा।

 

सर्वार्थ सिद्धि योग

गुरु पूर्णिमा 2024 के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो 05:37 एएम से देर रात 12:14 एएम तक रहेगा। यह शुभ योग महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। उस दिन प्रीति योग रात में 09:11 पीएम पर लगेगा। उत्तराषाढा नक्षत्र सुबह से देर रात 12:14 एएम तक रहेगा।

 

गुरु पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त

Read Also  सूर्य उपासना से जुड़ी ये बाते क्या आप जानते हैं

गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त 12:00 पीएम से 12:55 पीएम तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:44 पीएम से 03:39 पीएम तक और अमृत काल 06:15 पीएम से 07:45 पीएम तक रहेगा।

 

गुरु पूर्णिमा पर जरूरी कार्य

  1. सुबह स्नान और पूजा के बाद अपने गुरु के पास जाएं या उन्हें घर पर आमंत्रित करें। उनका आदर-सत्कार करें और पैर छूकर आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं और उपहार दें। गुरु की सेवा करने से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है और उन्नति होती है।

 

  1. किसी गरीब ब्राह्मण को पीले वस्त्र, हल्दी, पीतल के बर्तन, गुड़, घी, पीले चावल आदि का दान करें। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *