डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को अक्सर मजाक बनाया जाता है। कई बार सोशल मीडिया पर इस शर्त के साथ किसी डॉक्टर का लिखा पर्चा वायरल होता है कि कोई इसे पढ़कर दिखाए। असल में पर्चे पर दवाओं के नाम इतनी गंदी हैंड राइटिंग में लिखे होते हैं कि उसे समझना आम आदमी के लिए मुश्किल होता ही है। कई बार तो फार्मेसिस्ट के लिए भी समझना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने एक रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादातर डॉक्टर्स के लिखे प्रिस्क्रिप्शन कन्फ्यूजिंग होते हैं, जबकि मेडिकल गाइडलाइंस के मुताबिक डॉक्टरों के लिए दवा की पर्ची पर पूरी जानकारी साफ-साफ लिखना जरूरी है।
रिसर्च में यह भी सामने आया कि प्रत्येक दो में से 1 प्रिस्क्रिप्शन में गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है। ये पर्चियां कन्फ्यूजिंग हैं और इलाज के मानक गाइडलाइंस से अलग हैं। इनमें से 10% पर्चियां तो ऐसी हैं कि वे किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती हैं। इससे मरीजों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
AIIMS की एक स्टडी में अगस्त 2019 से अगस्त 2020 के बीच कुल 4,838 प्रिस्क्रिप्शन पेपर का अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया कि इनमें से आधे प्रिस्क्रिप्शन पेपर कन्फ्यूजन पैदा करते हैं। स्टडी में यह जानने की कोशिश की गई है कि मेडिकल काउंसिल की गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर लिखे गए, प्रिस्क्रिप्शन पेपर्स का लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ता है।
स्टडी में पता चला कि प्रिस्क्रिप्शन पेपर स्पष्ट नहीं होते हैं। इनमें कई बार कई दवाइयां बिना मतलब की लिख दी जाती हैं। ऐसी दवाइयां, जिसकी मरीज को जरूरत ही नहीं होती। इसके चलते पेशेंट्स पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। इसके अलावा बिना जरूरत के इन दवाइयों को खाने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...