देश के साथ प्रदेश के लोग भी एक अलग तरह की मानसिकता से ग्रस्त हैं। लोगों को नौकरी तो सरकारी चाहिए, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ना नहीं चाहते। ज्यादातर परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में ही अपनी पढ़ाई करते हैं। इसके पीछे की एक बड़ी वजह सरकारी स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर भी है।
साल 2002-2003 में हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में जहां विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख 30 हजार 466 थी। अब साल 2023-24 में ये संख्या घटकर 49 हजार 295 हो गई है। मौजूदा वक्त में प्रदेश में 89 प्राथमिक स्कूलों और 10 माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य है।
राज्य के 701 प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की संख्या मात्र पांच है और इनमें से 287 स्कूल दूसरे स्कूल से दो किलोमीटर के दायरे में हैं। इसके अलावा 109 अतिरिक्त स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या केवल पांच है। 46 मिडिल स्कूल तीन किलोमीटर के दायरे में हैं। 18 अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या केवल पांच है। ये जानकारी राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बैठक के बाद सामने आई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन हालातों के मद्देनजर स्कूलों के कामकाज को तर्कसंगत बनाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों को विलय करने की संभावनाएं तलाश की जाएं।
सीएम ने कहा कि स्कूलों को विलय करने के कदम से पर्याप्त स्टाफ भी उपलब्ध होगा और क्वॉलिटी एजुकेशन भी दी जा सकेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। इससे विद्यार्थियों को क्वॉलिटी एजुकेशन के साथ उनका समग्र विकास होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...