आयरकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रिटर्न भरने जा रहे हैं तो अगर आपकी अतिरिक्त टीडीएस कटौती हुई है तो दावा करना नहीं भूलें।
आय के स्रोत पर कर कटौती यानी टीडीएस भुगतान या जमा जो भी पहले हो उस समय काटा जाता है। कई बार ऐसा होता है कि करदाता से वास्तविक करदेयता से अधिक टीडीएस की कटौती हो जाती है। इस संबंध में कर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अतिरिक्त टीडीएस कटौती को पाने के लिए आयकर रिटर्न भरना जरूरी होता है। आयकर विभाग स्वत: अतिरिक्त टीडीएस कटौती को वापस नहीं करता है।
यदि किसी ने 50 लाख की प्रॉपर्टी बेची तो आयकर के नियम के मुताबिक खरीदने वाले के लिए यह जरूरी है कि वह एक फीसदी उसपर टीडीएस काटकर जमा करें। प्रॉपर्टी खरीदने वाले को 26क्यूबी फॉर्म भरकर टीडीएस कटौती जमा करना होता है। उसके बाद उसे बेचने वाले को फॉर्म 16बी देना होता है। अगर बेचने वाला टीडीएस कटौती का दावा करना चाहता है तो उसे फॉर्म 16बी होना जरूरी होगा। ऐसे कई आय हैं जिन पर टीडीएस की कटौती आयकर अधिनियम के तहत लागू होता है जैसे वेतन आय, ब्याज आय, कुछ व्यक्तियों द्वारा किराए का भुगतान आदि।
फॉर्म 26एएस आपका सालाना टैक्स स्टेटमेंट है। आप अपने पैन नंबर की मदद से इसे आयकर विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड सकते हैं। अगर आपने अपनी आमदनी पर टैक्स चुकाया है या आपको हुई कमाई पर किसी व्यक्ति/संस्था ने टैक्स काटा है तो उसका जिक्र भी आपको फॉर्म 26एएस में मिल जाता है। फॉर्म 26एएस में न सिर्फ आपके सरकार को चुकाए गए कर की जानकारी होती है, बल्कि अगर आपने अधिक टैक्स चुका दिया है और आप उसका रिफंड फाइल करना चाहते हैं तो इस बारे में भी उसमें जिक्र होता है। अगर आपको किसी वित्त वर्ष में आयकर रिफंड मिला है तो इसमें उसका भी विवरण होता है।
टीडीएस की कटौती पेमेंट या क्रेडिट जो पहले होता उसपर की जाती है। अगर आपको अगले वित्तीय वर्ष के लिए अग्रिम आय होती है तो उसपर भी टीडीएस की कटौती होती है। हालांकि, आयकर के नियम के तहत एक ही वित्त वर्ष के लिए टीडीएस कटौती का दावा किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अग्रिम आय पर टीडीएस कटौती अगले वित्त वर्ष के लिए आगे बढ़ जाता है। करदाता अगले वित्त वर्ष में रिटर्न भरते समय टीडीएस कटौती का दावा कर सकता है।
आयकर रिटर्न फॉर्म में बिना दावे के टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स (डीटीएस) और टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स (टीसीएस) के लिए दो कॉलम दिए गए हैं। करदाता इन कॉलमों में विवरण इनपुट कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...