चीन की कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी Realme Smart TV लॉन्च किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। 2 जून को इस टीवी की पहली सेल हुई। कंपनी का दावा है कि इस सेल में 10 मिनट से भी कम समय में सारे यूनिट्स बिक गए। इस सेल का आयोजन ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और realme.com पर किया गया था। कंपनी ने बताया कि सेल में 15 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिके हैं। अब इस टीवी की अगली सेल 9 जून को होगी। इस बात की पुष्टि रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने की है।
सीईओ माधव सेठ ने बताया कि कंपनी 32 इंच और 43 इंच के बाद अब 55 इंच वाला रियलमी स्मार्ट टीवी भी लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि रियलमी टीवी का 55 इंच मॉडल प्रीमियम और फ्लैगशिप होगा।
रियलमी ने दो साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। 32 इंच वाले टीवी की कीमत 12,999 रुपए और 43 इंच वाले टीवी की कीमत 21,999 रुपए है। टीवी को 31 जुलाई से पहले खरीदने वाले यूजर्स को 6 महीना का यूट्यूब सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।
टीवी के 32 इंच वाले टीवी में HD डिस्प्ले (1366×768 पिक्सल रेजॉलूशन) वहीं, 43 इंच वाले टीवी में फुल HD डिस्प्ले (1920×1080 पिक्सल रेजॉलूशन) मिलता है। टीवी में मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर, डॉल्बी ऑडियो 24W स्पीकर्स और क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है। टीवी ऐंड्रॉयड 9 पाई OS पर चलता है और इसमें गूगल प्ले स्टोर का ऐक्सेस भी मिलता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...