टीवी देखने का खर्च 1 फरवरी 2025 से बढ़ने जा रहा है। भारत में पेड डीटीएच (Direct to Home) सेवा लेने वाले सब्सक्राइबर्स को अब अधिक पैसे चुकाने होंगे, क्योंकि प्रमुख टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने चैनल पैक की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
चैनल्स के दाम बढ़ाने के पीछे का कारण कंटेंट की लागत में लगातार बढ़ोतरी है। टीवी ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि विज्ञापनों से होने वाली आय में कमी आने की वजह से चैनल्स की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे अपनी कंटेंट की गुणवत्ता को बनाए रख सकें। इसके अलावा, ऑपरेटिंग लागत में भी इजाफा हुआ है, जिससे यह कदम उठाना पड़ा।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने अपने चैनल पैक की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके साथ ही जियोस्टार ने भी अपनी चैनल पैक की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI): ‘हैप्पी इंडिया स्मार्ट हिंदी पैक’ की कीमत 48 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये कर दी गई है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL): ‘फैमिली पैक हिंदी SD’ की कीमत 47 रुपये से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी गई है। इस पैक में अब इंग्लिश एंटरटेनमेंट चैनल जी कैफे भी शामिल किया गया है।
भारत में पेड टीवी सब्सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2024 तक डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले और सन डायरेक्ट के पेड एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या 120 मिलियन से घटकर 100 मिलियन हो गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...