Google Analytics Meta Pixel बदलेगा मरीन ड्राइव का नाम ! साहू समाज ने तेलीबांधा ड्राइव रखने की मांग की तो सीएम साय ने कही यह बात - Ekhabri.com

बदलेगा मरीन ड्राइव का नाम ! साहू समाज ने तेलीबांधा ड्राइव रखने की मांग की तो सीएम साय ने कही यह बात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू सहित साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मरीन ड्राइव का नाम परिवर्तन कर तेलीबांधा ड्राइव करने तथा दोनों ओर भव्य गेट बनाने और चौक का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर करने की माँग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन के लिए साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आज हरेली के पावन पर्व पर सुबह से ही पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि की मन्नत माँगी है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब रायपुर शहर की शान है और साहू समाज की माँग पर गंभीरता से विचार किया जाकर इसके नामकरण के लिए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय को साहू समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का तैल्य चित्र और राम चरित मानस की प्रति भेंट की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय को स्मृति चिन्ह के रूप में रुद्राक्ष के वृक्ष के साथ शाल फल भेंट किया गया।

Read Also  पानी टंकी में 30 बंदरों की मिली लाश, मचा हड़कंप

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहले तिहार है और इसी से आगे प्रदेश में तिहार उत्सवों की लंबी श्रृंखला चलती है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेली एक समृद्ध परंपरा के तिहार है, किसानों का तिहार है, प्रकृति से जुड़ने का तिहार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को इस पावन त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी।

 

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को साहू समाज का मेहमान बताते हुए कहा कि हरेली के पावन अवसर को भक्तिभाव से मनाने की परंपरा हमारे बुजुर्गों ने बनाई है। हरेली खेती किसानी, गौ माता, प्रकृति को सहेजने का उत्सव है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को भी इस त्यौहार का महत्व बताने का आह्वान सामाजिक बंधुओं से किया। श्री तोखन साहू ने साहू समाज से पहली बार किसी व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी ज्ञापित लिया। रायपुर जिला साहू समाज ने श्री तोखन साहू को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिभागियों ने गीत गायन और नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया। साहू समाज ने यहाँ गेड़ी दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में दो जुड़वा बहनों प्रमिला और पार्वती द्वारा दी गई शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी मन मोह लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *