Google Analytics Meta Pixel कोरोना काल पर हावी हुआ न्यूईयर का खुमार - Ekhabri.com

कोरोना काल पर हावी हुआ न्यूईयर का खुमार

कान्हा, पेंच समेत प्रदेश के फारेस्ट ऐरिया की बुकिंग हुई फुल

 

रायपुर। न्यू ईयर के पास आते ही लोगों में सेलिब्रेशन का क्रेज भी बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना काल में भी नए साल का वेलकम करने में लोग पीछ नहीं हटना चाह रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कान्हा और पेंच जैसे फारेस्ट एरिया की बुकिंग फुल चल रही है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं तो हम लेकर आ रहे हैं अपके लिए कई आप्शन जहां आप जा कर प्राकृति का आनंद ले सकते हैं और एन्जाय कर सकते हैं।

शीतकालीन छुट्टीयों के साथ ही नए साल की प्लानिंग लोगों ने काफी दिनों पहले ही शुरु कर दी है। कोरोना के केस कम होने के साथ ही लोगों का डर भी कम हुआ है, यही कारण है कि लोग छुट्टी बिताने के लिए किसी सुकून भरी जगह जाना चाहते हैं। पर्यटन विभाग ने भी इसकी तैयारी काफी समय से कर रखी है। बारनवापारा, मैनपाट, बस्तर चित्रकूट समेत चिल्फी घाट, सीता नदी, उदंती लोगों की पहली पसंद में शामिल हैं।

जंगल बना लोगों की पहली पसंद

लोगों की डिमांड की अगर बात करें सबसे ज्यादा बुकिंग जंगल को लेकर की जा रही है। आईस क्यूब्स के जसप्रीत के अनुसार कान्हाकिसली, पेंच, अचानकमार जैसे फारेस्ट ऐरिया लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हर साल न्यूईयर की बुकिंग लोग एक माह पहले ही कराने लगते हैं। आज की स्थित में फारेस्ट ऐरिया के लगभग सभी रिसार्ट बुक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से लोग अपनी गाड़ियों से जाना बेहतर आप्शन मान रहे हैं।

Read Also  संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा,विपक्ष उठाएगा नीट का मुद्दा

यहां देखें प्रदेश की सुंदरता, मिनी कश्मीर

अगर अपको अपने प्रदेश में ही घूमने जाना है तो  आप के लिए कई आप्शन हैं। इसमें सबसे ठंडी जगह मैनपाट है, जहां हर दिन टेंप्रेचर कम होता देखा जा रहा है। चारों ओर पहाड़ों से ढका होन के कारण इसे मिनी कश्मीर कहा जाता है। आप अगर मैनपाट जाना चाहते हैं तो आप अपनी गाड़ी के अलावा ट्रेनरूट से भी जा सकते हैं।

इसके अलावा अचानकमार जंगल, सरगुजा शैला रिसार्ट, कोंडागांव के रिसार्ट में भी आप समय बिता सकते हैं। बस्तर का प्रसिद्ध चित्रकूट,तीरथगढ़, खूंटाघाट भी एक बेहत विकल्प बना सकता है। चित्रकूट वॉटरफाल के पास के बेहतरीन व्यू के कारण यहां के रिसार्ट काफी समय से ही बुक किए जा रहे हैं। यहां जाने के लिए आपको ट्रेन रूट नहीं मिलेगा आप ट्रेवल्स बस या फिर अपनी गाड़ियों से जा सकते हैं। आमतौर पर इन जगहों में घूमने के लिए चार से पांच दिनों का समय पर्याप्त माना गया है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोग कबीरधाम स्थित सरोधाददर के बैगा एथनिक रिसॉर्ट की भी बुकिंग करा रहे हैं।

हजारों खर्च कर रहे लोग रिसार्ट में

प्रदेश के रिसार्ट की बात करें तो यहां हर रेंज के रिसार्ट हैं। जहां 2000 प्रति दिन का किराया है। इसके अलावा सुविधा और सजावट के अनुसार इन रिसार्ट का किराया बढ़ता देखा गया है, इसमें 2500, 3000, 4000, 4500, 30 हजार तक के पैकेज हैं, जिसमें रहना, खाना और राइडिंग जुड़ा हुआ है। लोगों को सफारी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। अगल अगल सफारी के राइडिंग का किराया भी अलग-अलग है जो कि 2000 पर ट्रिप से लेकर 7 हजार तक का है।

Read Also  सावधान-  डायरिया या पेट संबंधी समस्या हो सकती है कोरोना के संकेत
नहीं पहुंच रहे विदेशी पर्यटक

इस बार कोरोना ने विदेशी पर्यटकों के आने पर रोढ़ा डाल दिया है। हर साल बड़ी संख्या में प्रदेश में विदेशी पर्यटक भी आते थे, पर इस साल किसी को भी आने की परमीशन नहीं दी गई है।

माना सकते हैं एक दिन की पिकनिक

न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए आप एक दिन का शार्ट ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं, इसके लिए राजधानी के आसपास की जगहों में से एक पुखौतीमुक्तांगन, भोरमदेव, जथमई-घटारानी, सिरपुर भी जा सकते हैं।

नहीं के बराबर है समुद्री इलाकों की बुकिंग

ट्रेवल एजेंट आदित्य सिंग के अनुसार हर साल पुरी, विशाखापटनम, गोवा की बहुत ज्यादा बुकिंग होती थी, लेकिन इस साल समुद्री शहरों की इक्का-दुक्का बुकिंग आ रही है। अगर कपल की बात करें तो कुछ बुकिंग गोवा की हुई है, लेकिन हर साल की तुलना में इसका प्रतिशत काफी कम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...