एक बुजुर्ग महिला ने मरने से पहले पड़ोसियों के नाम 55 करोड़ की संपत्ति कर दी। यह सुनकर शायद आपको सहसा विश्वास न हो, मगर यह सच है। जर्मनी में एक बुजुर्ग महिला ने अपने पडोसी के नाम करोड़ो रुपये छोड़कर गई है। रेनेट वेडेल नामक बुजुर्ग महिला ने अपने पड़ोसी के नाम 7.5 मिलियन डॉलर यानि 55.35 करोड़ रुपये की संपत्ति कर दी है।
बताया जाता है कि 81 वर्षीय रेनेट, जर्मनी के वाइपरफेल्डेन में रहती थी। वह यहां अपने पति अल्फ्रेड वीडेल के साथ 1975 से रह रही थी। अल्फ्रेड स्टॉक एक्सचेंज कारोबारी रहे। उनका निधन साल 2014 में हो गया था। उसके बाद से रीनेट अकेली रहने लगी। 2016 से फ्रैंकफर्ट के एक नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था। इसके 3 साल बाद उनकी भी मृत्यु साल 2019 के दिसंबर में हो गई।
रेनेट की मैत के बाद, अप्रैल 2020 में जिला प्रशासन को यह जानकारी मिली कि रेनेट अपने पीछे वसीयत छोड़कर गई हैं। इसमें उनके बैंक बैलेंस, शेयर्स समेत अन्य संपत्ति के दान का ब्यौरा शामिल है। वसीयत में ध्यान देने वाली बात यह थी कि उसमें पड़ोसियों को इस सम्पत्ति को व्यक्तिगत उपयोग के लिए मना किया गया है। उसमें साफ लिखा है, “पड़ोसी इस सम्पत्ति को सामुदायिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे” के लिए उपयोग करने के लिए बाध्य हैं।
पड़ोसियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि वह इस सम्पत्ति का सही उपयोग करेंगे और ऐसे वह बुजुर्ग महिला को श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकेंगे। स्थानीय मीडिया आउटलेट हेसेनचाउ के अनुसार, रेनेट की बहन जो उनकी सम्पत्ति की मूल उत्तराधिकारी थी उनकी उनसे पहले ही मृत्यु हो गई थी।










