Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में अच्छा धन कमा सकते हैं और आप अपने कुछ कार्य में जल्दबाजी दिखाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कुछ कार्य में आपको तेजी दिखाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आलस्य ना दिखाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार के किसी मामले को धैर्य से निपटाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो उसमें आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को आज बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करें,नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप कुछ पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आज कोई मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होती दिख रही है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीतयों को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे,लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। जिसमें वह सामंजस्य से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों उसमें व्यस्त रहेंगे और किसी अपने परिजनों की सीख व सलाह से आगे चलेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है

Read Also  मिलीभगत कर एक हज़ार करोड़ रुपये का काम अपनों को दे दिया, करोड़ों रुपये की बंदरबांट शुरू हो गई : मूणत

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके दीर्घकालीन योजनाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आज किसी के नेतृत्व में कार्य करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं की सुध-बुध लेनी होगी नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण आप एक बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो आज बिल्कुल ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों को पूरा जानें तभी उसमें धन लगाएं। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह अपने धन को कहीं गलत लगा सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रम में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ मामलों को निपटाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर भरोसा करने से बचें,नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

Read Also  EC ने बताया राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कितने बजे होगा मतदान

 

 

वृश्चिक राशि : आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बड़ी सोच से काम लेंगे। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे है तो आपकी इच्छा आज पूरी होगी और आपको अपने परिजनों से आज तालमेल बनाए रखना होगा। यदि आप किसी काम को करें,तो उसमें धैर्य व साहस बनाए रखें,तभी वह पूरा हो सकता है। आप अपनी बातों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

 

धनु राशि : आज के दिन आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों से आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपको कोई एक अलग पहचान भी मिल सकती है,लेकिन आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने उसे बनाए रखा,तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है और आप अपनी सामाजिक सोच से आज आगे बढ़ेंगे। आपको धार्मिक मामलों में संकोच करने से बचना होगा। आप अपने कुछ लक्ष्य को पूरा करेंगे और मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके रक्त संबंधी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी और पारिवारिक योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे और जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उनके लिए आज छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 निरीक्षकों का हुआ तबादला…देखें लिस्ट

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपकी साख बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मजबूत रहेगा और रचनात्मक और कला कौशल के कार्य में भी आज वृद्धि होगी। साझेदारी में आज आपको किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की सुध लेंगे,तभी उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंखें व कान खोलकर काम करना होगा,नहीं Kade समस्या हो सकती है। आपको अपनी किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे आपको निजात मिलेगी,लेकिन यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सक्रिय रहना होगा नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोग आज पूरी मेहनत और लगन से काम करें,नहीं तो उनके अधिकारी उन पर बरस सकते हैं। आपका धन खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *