रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से विश्व हाथी दिवस का आयोजन छ.ग. राज्य की राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित स्थानीय होटल में किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार जैव विविधिता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही है।
रायपुर में आयोजित विश्व हाथी दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वन मंत्री केदार कश्यप, केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं भारत सरकार के विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार के साथ ही एलीफेंट एक्सपर्ट उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय पूर्व में रायगढ़ सांसद भी रह चुके हैं। वे स्वयं जिला जशपुर के ग्राम बगीया जैसे वनांचल क्षेत्रों से आते हैं, जहां हाथियों का अधिक विचरण होता है। वनांचल क्षेत्र में रहते हुए वे स्वयं वनवासियों की जीवन शैली तथा वनों पर उनकी निर्भरता से भलीभांति परिचित हैं। राज्य में मानव-हाथी द्वंद की समस्या के कारण हाथियों द्वारा फसल नुकसान, जनहानि तथा सम्पति की हानि की जाती है। इन सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कर वनवासियों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के परिपेक्ष में प्रोजेक्ट एलीफेंट की स्टीयरिंग कमेटी की 20वीं मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
कमेटी से छत्तीसगढ़ राज्य में मानव-हाथी द्वंद की रोकथाम, हाथियों से होने वाले जन-धन के नुकसान के बेहतर प्रबंधन के संबंध में सुझाव प्राप्ति हेतु स्टीयरिंग कमेटी में भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उच्च अधिकारी, साथ ही वन्यप्राणी विशेषज्ञ, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कृषि, विद्युत एवं रेल्वे विभाग के अधिकारी सदस्य हैं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा हाथी मित्र दल, समाजसेवा संगठन एवं वन्यप्राणी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले जनसामान्य नागरिकों से छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में चर्चा करेंगे। साथ विभिन्न तकनीकों के माध्यम से जैसे कि ड्रोन तकनीक, इन्फारमेंशन तकनीक के माध्यम से हाथियों के विचरण पर लगातार नजर रखे जाने के संबंध में चर्चा होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...