मुकेश अंबानी की खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल ने आईपीओ के कयासों के बीच अपने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है। रिलायंस रिटेल ने अपने 15 वरिष्ठ कर्मचारियों को 351 करोड़ रुपये के शेयर दिए हैं। ये शेयर पिछले वित्त वर्ष के दौरान दिए गए हैं और एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शन प्लांस के तहत बांटे गए हैं। रिलायंस रिटेल ने टॉप एम्पलॉइज को ईसॉप के तहत दिए गए शेयरों की जानकारी कंपनियों के रजिस्ट्रार को एक फाइलिंग में दी है। कंपनी ने बताया है कि 10-10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों को 796.5 रुपये प्रति शेयर की दर से बांटा गया है। फायदा पाने वाले कर्मचारियों को कंपनी के कुल 4.417 मिलियन शेयर दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि जब भी उसका आईपीओ आएगा, ईसॉप के तहत बांटे गए शेयरों को लिस्ट कराने के लिए बोर्ड जरूरी कदम उठाएगा।
गौर हो कि बाजार में रिलायंस रिटेल के आईपीओ और शेयर बाजार में उसके शेयरों की लिस्टिंग के कयास तेज हो गए हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज होने जा रही एजीएम में रिलायंस रिटेल के आईपीओ के बारे में खुलासा किया जा सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में एनालिस्ट के हवाले से कहा गया है कि अगले दो साल में रिलायंस रिटेल का आईपीओ लॉन्च होने की संभावना है।
ईसॉप के तहत रिलायंस रिटेल के जिन कर्मचारियों को शेयर बांटे गए हैं, उनमें डाइरेक्टर वी सुब्रमण्यम, ग्रॉसरी रिटेल के मुख्य कार्यकारी दामोदर मॉल, फैशन व लाइफस्टाइल बिजनेस क मुख्य कार्यकारी अखिलेश प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल के चीफ बिजनेस ऑफिसर कौशल नेवरेकर, ग्रुप चीफ बिजनेस ऑपरेशंस अश्विन खासगीवाला और अजियो के मुख्य कार्यकारी विनीत नायर शामिल हैं।
उनके अलावा रिलायंस रिटेल ने ग्रॉसरी रिटेल और जियोमार्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी कामदेव मोहंती, रणनीति और परियोजना प्रमुख प्रतीक माथुर, रिलायंस ट्रेंड्स के मुख्य परिचालन अधिकारी विपिन त्यागी और एफएमसीजी कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी केतन मोदी को भी ईसॉप के तहत शेयरों का आवंटन किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...