Google Analytics Meta Pixel प्रभु यीशु मसीह ने हमें प्रेम, दया करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया : बघेल - Ekhabri.com

प्रभु यीशु मसीह ने हमें प्रेम, दया करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया : बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की। प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज एक महान दिन है, आज ईश्वर की दया, प्रेम और करूणा के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में अपनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग परंपरागत रूप से प्रेम, सौहार्द्र, भाई-चारे, करूणा और दया के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम जिस छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखते है, वह इन्हीं गुणों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा। नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना, प्रभु यीशु मसीह के सपनों को साकार करने का ही सपना है। आइए हम सब इस सपने को जल्द से जल्द साकार करने के लिए जुट जाएं।
लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। सेन्ट पॉल केथेड्रल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई। पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सचिव केनस नायक ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी बाइबिल: नवा नियम की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाइबिल के राजभाषा छत्तीसगढ़ी में अनुवाद की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जॉन राजेश पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक डॉ. रेणु जोगी, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली, पादरी अजय मार्टिन, प्रथम महिला डॉरथी अली, डीकन मर्कुश केजु, सेवक अब्राहम दास और इस्माइल मसीह, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सचिव केनस नायक, चर्च के सचिव आशीष अनुराग सालोमन सहित पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा और संडे स्कूल के पदाधिकारीगण तथा मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...