रायपुर, 01 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज रायपुर स्थित उनके निवास पर कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने भाग लेकर इसे गौरवमयी बनाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से उनका सांसद के रूप में नज़दीकी संबंध रहा है और इस आयोजन के प्रति उनका भावनात्मक लगाव भी है। महाराजा चक्रधर ने रायगढ़ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जो दिया है, वह लगातार समृद्ध हो रहा है। समारोह की लोकप्रियता इतनी है कि कलाकार और कला प्रेमी पूरे वर्ष इसका इंतजार करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोक कलाकारों को भी समारोह में प्रमुखता से शामिल करने की बात कही।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मुख्यमंत्री को आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह में बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी और स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि 39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितंबर 2024 तक रायगढ़ जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में हेमा मालिनी द्वारा नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति दी जाएगी और समापन समारोह में डॉ. कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। समारोह के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिसमें नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...