कोलकाता। सरकारी आरजी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विपक्ष राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साध रहा है। भाजपा ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।
इस बीच, हावड़ा जिला अस्पताल में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना के सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हावड़ा जिला अस्पताल में मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण
28 अगस्त को 12 वर्षीय बच्ची को सीने में दर्द के कारण हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते शनिवार 31 अगस्त को जब उसे सीटी स्कैन के लिए ले जाया जा रहा था, तो एक तकनीशियन ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने पर हावड़ा स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया।
इसके अलावा, नादिया पर कृष्णानगर में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। आरोप है कि जब लड़की शॉपिंग करके घर लौट रही थी, तो उसके घर के पीछे बगीचे में उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा, आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था।
भाजपा के अमित मालवीय ने ममता सरकार पर उठाए कई सवाल
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर ममता सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “सितंबर 2024 के पहले दिन पश्चिम बंगाल में यौन उत्पीड़न के चार नए मामले सामने आए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। वह बलात्कार और पॉक्सो मामलों के अपराधियों को दंडित करने के लिए कड़े नियम लागू करने में विफल रही हैं, न ही उन्होंने इन मुद्दों को हल करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना की है। यह जरूरी है कि वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...