जशपुरनगर, 06 सितंबर 2024 – पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 166 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
यह शिविर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया, साथ ही उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विभागों द्वारा किसानों को किसान किताबें दी गईं, समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को बैसाखी और व्हीलचेयर वितरित कीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ पत्थलगांव की एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।










