रायपुर, 06 सितंबर 2024: रायगढ़ के रामलीला मैदान में 39वें चक्रधर समारोह की शुरुआत 7 सितंबर को होगी। इस सांस्कृतिक महाकुंभ का उद्घाटन शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। आगामी 10 दिनों तक रायगढ़ शहर कला और संस्कृति के विभिन्न रंगों में डूबा रहेगा। समारोह में देशभर के ख्यातिनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
पहले दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी ‘राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका’ की विशेष प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगा। इसके बाद रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कलाकार रामलाल को कथक घुंघरू सम्मान से नवाजा जाएगा। रामलाल के सम्मान के बाद भूपेंद्र बरेठ और उनके साथी कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ की लोक विधा करमा नृत्य की प्रस्तुति जशपुर के कलाकार मनियर भगत और उनके साथियों द्वारा दी जाएगी।
IMG 20240906 WA0024
चक्रधर समारोह के 10 दिनों में कुल 62 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नृत्य, वादन, गायन और कवि सम्मेलन जैसे विभिन्न आयोजनों का समावेश होगा।
समारोह के लिए मंच और पंडाल तैयार
समारोह के लिए मंच और पंडाल की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। लगभग 29 हजार स्क्वायर फीट की बैठक व्यवस्था के साथ, मुख्य डोम को इस बार पहले से अधिक बड़ा बनाया गया है, जिससे अधिक दर्शक कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...