Google Analytics Meta Pixel सीतापुर का राजमिस्त्री हत्याकांड: फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय पर चलेगा प्रशासन का चाबुक, करोड़ों के टेंडर होंगे निरस्त, बुलडोज़र एक्शन भी होगा - Ekhabri.com

सीतापुर का राजमिस्त्री हत्याकांड: फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय पर चलेगा प्रशासन का चाबुक, करोड़ों के टेंडर होंगे निरस्त, बुलडोज़र एक्शन भी होगा

सरगुजा। दृश्यम मूवी की तर्ज पर सीतापुर के राजमिस्त्री की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। इस हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जहां दिन रात छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर अब अभिषेक पांडेय के PHE के 62 करोड़ रूपये के 28 टेंडरों को निरस्त करने का निर्देश विभाग को दे दिया गया है। इसके साथ ही उसे तत्काल भुगतान होने वाली 5 करोड़ की राशि भी निरस्त होगी। इसके अलावा अब उसके खाते भी सीज कर दिए गए हैं। साथ ही आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जाएगी जिसके बाद अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाया जायेगा। इस एक्शन प्लान की तस्दीक खुद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की है।

 

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में लगभग दो महीनें से लापता राजमिस्त्री का शव का शव मैनपाट विकासखंड के ग्राम मुरैना में स्थित जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकी के नींव से खोद कर बरामद किया गया था। शव निकालने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के 100 हथियार धारी जवान मौके में तैनात कर दिए थे। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर पहुंचे थे और कहा क्या सरकार बुलडोजर चलाएगी ? क्यों कि हत्या एक आदिवासी युवक की हुई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं।

 

7 जून से लापता चल रहा था राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा

दरअसल राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा निवासी ग्राम बेलजोरा सीतापुर थाना 7 जून से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी उसके परिजनों ने अगले दिन 8 जून को सीतापुर थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन लापता दीपेश उर्फ़ संदीप का कोई अता-पता नहीं लग रहा था। अंततः 21 जुलाई को सर्व आदिवासी समाज ने सीतापुर थाना का घेराव करते हुए थाने में ही आदिवासी समाज के लोगों घरना में बैठ गए।

 

परिजनों ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार संदीप का अपहरण कर गाड़ी में ले गए थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। पुलिस ने मामला बिगड़ते देख तत्काल इस मामले मामले अम्बिकापुर निवासी तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।

 

आरोपियों ने कबूला जुर्म

जिसके बाद सीतापुर थाना पुलिस के द्वारा ठेकेदार व उसके साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। लेकिन आरोपी फरार थे। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को पिछले दिनों पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपियों ने राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की हत्या करना कबूल किया और बताया कि मृतक का शव उन्होंने ने मैनपाट में जनजीवन मिशन के बने पानी टंकी के नींव में दफ़न कर दिया है।

 

 

 

 

इसलिए कर दी थी संदीप की हत्या

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा राजमिस्त्री का काम करता था। वह उस दौरान सीतापुर के ग्राम उलकिया में सरकारी भवन के काम में कर रहा था। इसी बीच वह 7 जून 2024 वह काम करके घर नहीं लौटा।

 

जिसके बाद संदीप के परिजन उसे खोजबीन करने लगे और जब 9 जून को वे थाने पहुंचे तो पता चला कि 8 जून को ठेकेदार सीतापुर निवासी अभिषेक पांडेय ने थाने में दीपेश उर्फ संदीप व विकास नामक युवक पर छड़ चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

इसके बाद मृतक की पत्नी अपने पति को खोजने की गुहार लगाते हुए अम्बिकापुर एसपी व आईजी कार्यालय में आवेदन दिया। इसके बाद भी पुलिस इस मामले में शांत बैठीं रही अंततः सर्व आदिवासी समाज ने थाने का घेराव किया तब पुलिस हरकत में आई और ठेकेदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

 

आरोपियों पर रखा इनाम

 

गौरतलब है कि संदीप लकड़ा की हत्या 7 जून को ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने 5 कर्मचारियों के साथ मिलकर की थी। इनमें से अबतक 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय और गौरी तिवारी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। एसपी ने कहा है कि जो भी इन दोनों का पता बताएगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *