Google Analytics Meta Pixel श्री रामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, बृजमोहन समेत दो मंत्रियों ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - Ekhabri.com

श्री रामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, बृजमोहन समेत दो मंत्रियों ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत संचालित एक विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ से रवाना हुई है, जिसमें 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम पहुंचा है। राजस्व मंत्री टीके वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को न केवल रामलला बल्कि बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। इस जत्थे में रायपुर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों के श्रद्धालु शामिल हैं।

 

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर श्री राम लला दर्शन योजना के तहत संचालित विशेष ट्रेन आज रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस विशेष ट्रेन से कुल 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और वे भगवान राम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

 

श्रद्धालुओं में दिखी उमंग की लहार

रामलला के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों ने श्री रामलला के दर्शन की योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया। हम जैसे लोगों के लिए अयोध्या जाना असंभव लगता था, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन का अवसर साकार हुआ है। हम आज अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। अपनी यात्रा के दौरान हमें काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। इस तीर्थयात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।

Read Also  कक्षा के दौरान भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर...बाल-बाल बचे टीचर और स्टूडेंट्स

 

सभी जिलों से कुल 850 यात्री हुए अयोध्या के लिए रवाना

रायपुर संभाग के सभी जिलों से कुल 850 यात्री अयोध्या के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध निदेशक विवेक आचार्य सहित रेलवे और पर्यटन क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *