छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। घटना में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना कवर्धा के बहरमुड़ा मीडिल स्कूल की है। कक्षा के दौरान स्कूल की छत भर भराकर गिर गयी। खुशकिस्मती की बात ये रही कि बच्चों को चोट नहीं आयी। बताया जा रहा है की बहरमुड़ा मिडिल स्कूल काफी जर्जर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बहरमुड़ा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे। यहां क्लास में 30 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी कुछ बच्चों के सिर पर रेत गिरने लगी। उन्होंने तुरंत टीचर को बताया। शिक्षक मे तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला।जैसे ही बच्चे क्लास से बाहर निकले, करीब 10 फीट एरिया की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। अगर वहां पर बच्चे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये शासकीय मिडिल स्कूल काफी जर्जर हो चुका है। पिछले सत्र में स्कूल खुलने से पहले यहां की मरम्मत के लिए शासन ने 3.40 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से ठेकेदार ने भ्रष्टाचार कर राशि की बंदरबांट कर ली। जिसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि मेंटनेंस राशि देने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही है। जिले के ज्यादातर शासकीय स्कूलों में मेंटनेंस नहीं होने से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। कई स्कूल तो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...