रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस डॉ रोहित यादव (2002) को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही आईएएस पी दयानंद (2006) को ऊर्जा विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा।









