Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: यश, बल और धन में चाहते हैं वृद्धि तो करिए मां कुष्मांडा की आराधना - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: यश, बल और धन में चाहते हैं वृद्धि तो करिए मां कुष्मांडा की आराधना

 

Ekhabri धर्म दर्शन: देवी दुर्गा के नौ रूपों में चौथा रूप मां कुष्मांडा का है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है।

मां कुष्मांडा की पूजा करने से यश, बल और धन में वृद्धि होती है। मां कुष्‍मांडा को कुम्हड़ा के पेठा सबसे प्रिय है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है।

 

 

 

माँ कुष्मांडा का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण है – 

 

“कु” का अर्थ है छोटा, “ऊष्मा” का अर्थ है गर्मी या जीवन ऊर्जा, और “अंडा” का अर्थ है ब्रह्मांडीय अंडा।

 

मां कुष्‍मांडा का स्‍वरूप

 

मां कुष्‍मांडा का स्‍वरूप बहुत ही दिव्‍य और अलौकिक है मां कुष्‍मांडा शेर पर सवारी करते हुए प्रकट होती हैं। अष्‍टभुजाधारी मां, मस्‍तक पर रत्‍नजड़ित मुकुट धारण किए हुए हैं। अत्‍यंत दिव्‍य रूप से सुशोभित हैं। मां का यह रूप हमें जीवन शक्ति प्रदान करने वाली है।

 

मां कूष्मांडा की अष्ट भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृत कलश, चक्र, गदा तथा आठवें हाथ में जपमाला है.देवी कूष्मांडा की पूजा के दौरान नारंगी रंग के कपड़े पहनना सबसे शुभ माना जाता है।

 

मां कुष्‍मांडा की पूजा के लिए नवरात्रि के चौथे दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर नारंगी वस्त्र पहने और हाथ में जल लेकर मां कुष्‍मांडा का व्रत करने का संकल्‍प करें। पूजा स्‍थल को गंगाजल से पवित्र कर लें। लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां कुष्मांडा के स्वरूप की प्रतिमा स्‍थापित करें और मां के स्वरूप का स्‍मरण करें। पूजा में पीले वस्‍त्र, पुष्प, फल, मिठाई, धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत आदि अर्पित करें। मां के इस स्‍वरूप की पूजा करने से अनाहत चक्र जागृत होता है। सारी सामग्री अर्पित करने के बाद मां की आरती करें और भोग में फल, पेठा, मालपुआ लगाएं तत्पश्चात होम दे। ध्‍यान लगाकर दुर्गा सप्‍तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सबसे आखरी में क्षमा याचना करे।

 

 

मां कुष्मांडा की पूजा के लिए मंत्र है, 

 

‘सुरासम्पूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च। 

दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्माण्डा शुभदास्तु मे

 

 

 

मां कुष्‍मांडा का पूजा मंत्र

 

बीज मंत्र: – कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम

 

पूजा मंत्र: – ऊं कुष्माण्डायै नम:

 

ध्यान मंत्र: – 

 

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। 

सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

 

माँ कूष्माण्डा देवी मंदिर – 

पिपरा माफ, महोबा, उत्तर प्रदेश में स्थित हैं .

 

जीवनसाथी – शिव जी.

 

सवारी – सिंह.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *